Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Wednesday, August 19, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ धाम की यात्रा पर पहुंच रहे श्रद्धालु धाम में आकर हो...

केदारनाथ धाम की यात्रा पर पहुंच रहे श्रद्धालु धाम में आकर हो रहे अभिभूत

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा पर पहुंच रहे श्रद्धालु धाम में आकर अभिभूत हो रहे हैं। यहाँ आकर श्रद्धालु अपने अनुभव साझा करते हुए सुविधाओं की प्रशंसा कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर से श्री केदारनाथ धाम के दर्शन को पहुंचे कुलदीप पांडेय ने यात्रा का अनुभव साझा किया। कुलदीप बताते हैं कि केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग में लगभग हर सौ मीटर की दूरी पर पेयजल की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा साफ सफाई सहित अन्य सुविधाएं भी काफी बेहतर हैं। उन्होंने यहां के वातावरण को अद्वितीय बताया। साथ ही स्थानीय प्रशासन के सिस्टम की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि वो स्वयं भी शहर से आते हैं, और सड़क मार्ग पर जाम जैसी स्थिति होना स्वाभाविक है। इसके बाद भी बड़ी संख्या में बाबा केदारनाथ के दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालुओं को प्रशासन द्वारा कतारबद्ध व व्यवस्थित रूप से दर्शन कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में पुराने रास्तों के बदले अब मजबूत व चैड़े रास्ते बनाए गए हैं।
महाराष्ट्र नासिक से बाबा केदारनाथ के दर्शन को पहुंची कविता ने कहा कि वो दो दिन पहले केदारनाथ के दर्शन को हैली के माध्यम से घर से आई थी। इसके बाद गौरीकुंड से खच्चर के माध्यम से श्री केदारनाथ धाम पहुंची है। उन्होंने बताया कि पैदल यात्रा मार्ग में हल्की बारिश व पल पल बदल रहे मौसम के बावजूद उन्हें बहुत अच्छा लगा। उन्हें केदारनाथ के दर्शन भी अच्छे से हुए हैं। बताया कि सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक वन वे होने के कारण पैदल ही गौरीकुंड तक पहुंची। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालुओं के पहुंचने से जाम लगना स्वाभाविक है, बावजूद इसके स्थानीय स्तर पर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम तक पहुंचाया जा रहा है, जो सराहनीय है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments