Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डयात्रा मार्ग पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने किया निरीक्षण

यात्रा मार्ग पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने किया निरीक्षण

रूद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सचिव स्वास्थ्यध्आयुत्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड, डॉ. आर राजेश कुमार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में गौरीकुंड से श्री केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर अभिहीत अधिकारी तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी, चारधाम यात्रा मार्ग-2024, द्वारा खाघ प्रतिष्ठानों, ढाबों, होटलों एवं चाय की दुकानों का निरीक्षण किया गया। खाघ प्रतिष्ठानों में बिक रहे भोजन, जलपान, चाय, मैगी तथा अन्य खाघ पदार्थों की गुणवत्ता तथा एक्सपायरी की जांच की गई। इस दौरान 5 प्रतिष्ठानों से लूज आटा, लूज बनिया पाउडर, लूज हल्दी पाउडर, कोल्ड ड्रिंग्स तथा पके खाद्य पदार्थ चावल के नमूने लेकर अधिकृत प्रयोगशाला को जांच के लिए भेजे गये हैं।
अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार सेमवाल ने उत्त आशय की जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि निरीक्षण के दौरान खाघ कारोबार कर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्वच्छता, गुणवत्ता एवं अवसान तिथि का ध्यान रखने के साथ-साथ बेची जाने वाली वस्तुओं के रेटलिस्ट अनिवार्य रूप से चस्पा करें। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान लगभग आधा दर्जन खाघ कारोबारकर्ताओं से मौके पर ही रेटलिस्ट चस्पा कराए गए। कुछ खाघ कारोबारकर्ताओं द्वारा मूल्यों में वृद्धि सम्बन्धी भावनात्मक स्लोगन भी रेटलिस्ट के साथ में चस्या पाए गए। उन्होंने बताया कि खाघ कारोबारकर्ताओं को चेतावनी दी गई है कि वे स्वच्छता, गुणवत्ता एवं उचित रेट के साथ ही क्रय-विक्रय करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उनके साथ खाघ सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments