Latest news
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी मानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएम मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारीः मुख्यमंत्री एसआईआर अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुंच रहे बीएलओ 12 साल-मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य सचिव को सौंपा गणना फाॅर्म हिंदुस्तान जिंक ने पंतनगर के गांवों में लगाईं 100 सोलर स्ट्रीट लाइट मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में ब्लूबेरी फार्मिंग की नई पहल, किसानों को मिलेगा लाभ सीएम ने विभिन्न पदों पर चयनित 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए मुख्यमंत्री ने किया ‘मेरी योजना’ पुस्तक ऑडियो क्लिप का अनावरण

[t4b-ticker]

Wednesday, June 10, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ यात्रा पर आ रहे श्रद्धालु यात्रा सुविधा एवं व्यवस्थाओं से संतुष्ट

केदारनाथ यात्रा पर आ रहे श्रद्धालु यात्रा सुविधा एवं व्यवस्थाओं से संतुष्ट

देहरादून। केदारनाथ धाम में दर्शनों के लिए देश से ही नहीं विदेशों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। दर्शनों को पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन की ओर से यात्रा मार्ग से केदारनाथ धाम तक सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं जिससे कि पहुंच रहे श्रद्धालु सभी सुविधाएं पाकर अभिभूत नजर आ रहे हैं।
जापान के निवासी केदारनाथ धाम पहुंचे विदेशी श्रद्धालु उका मोटो ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि वो गुरूग्राम में आॅटोमोटिव कंपनी के लिए काम करते हैं। उनकी श्री केदारनाथ धाम के दर्शनों की इच्छा थी और इसी को लेकर वह सड़क मार्ग से श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ धाम एक बहुत ही पवित्र स्थल है और यहां प्रशासन की ओर से बेहतर व्यवस्था की गई है।
इसी तरह नेपाल से आई श्रद्धालु लक्ष्मी सुरेशी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले वर्ष से ही केदारनाथ धाम के दर्शन की योजना बनाई थी। और यहां आकर उनका सपना साकार हो गया। उन्होंने बताया कि वो गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक पैदल ट्रैक से होकर आई हैं। उन्होंने बताया कि वो यहा आकर बहुत उत्साहित हैं।
नेपाल से ही आए अन्य श्रद्धालु प्रिंसा और सोनू गुप्ता ने भी बताया कि उन्हें केदारनाथ आकर बहुत अच्छा लगा। केदारनाथ पैदल रूट पर हर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही यहां आकर उन्हें विशेष आनंद की अनुभूति हुई है। उड़ीसा से अपने तीन मित्रों के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शनों के बाद अनुभव करते हुए राजेंद्र दाय ने बताया कि वो अपने मित्रों के साथ गौरीकुंड से पैदल होते हुए केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर मोटर मार्ग सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें यहां आकर काफी अच्छा लगा। उन्होंने अन्य श्रद्धालुओं से भी बाबा केदारनाथ के दर्शन करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments