Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व अभिकर्ताओं के साथ की बैठक

डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व अभिकर्ताओं के साथ की बैठक

देहरादून। लोकसभा सामान्य निवार्चन 2024 की मतगणना कार्यों को निर्विघ्न सम्पादित करने हेतु जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, प्रत्याशियों एवं प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए मतगणना हेतु अभिकर्ताओं की नियुक्ति, कर्तव्य एवं दायित्वों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि मतगणना हेतु नियुक्त किये जाने वाले अभिकर्ताओं का निर्धारित प्रारूप फार्म-18 पर आवेदन किया जाएगा, जिसके साथ फोटो एवं पहचान पत्र आईडी सलंग्न किया जाना आवश्यक है। उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं को अवगत कराया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतगणना स्थल पर अभिकर्ताओं को प्रातः 07 बजे तक पंहुचना अनिवार्य है, उन्होंने सभी से समय पर प्रवेश करने की अपेक्षा की। मतगणना हॉल पर मोबाईल ले जाने की अनुमति नही है, इसलिए अभिकर्ता मोबाईल साथ में न लाएं। उन्होंने प्रत्याशियों एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा नियुक्त किये जाने वाले अभिकर्ताओं को मतगणना की गोपनीयता बनाए रखेंगें। इस अवसर पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, प्रत्याशियों एवं प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं को शंका एवं समस्या का भी समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा। बैठक में मास्टर टेªनर निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह ने अभिकर्ताओं के कर्तव्यों एवं दायित्वों के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, एमडी परिवहन अनिल गर्ब्याल, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, उपजिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृति परमार, सहायक निदेशक सूचना बी.सी. नेगी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.सी. त्रिपाठी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments