Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Wednesday, August 19, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

जिलाधिकारी ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटना वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए सुधारीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन, पुलिस, लोक निर्माण विभाग, एनएच,एनएचआई के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाते हुए दुर्घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए ऐसे सभी स्थलों का सुधारीकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दुर्घटना स्थल कोे ब्लैक स्पॉट की तर्ज पर देखते हुए सुधारीकरण की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सडकोे पर स्पीडोमीटर लगाने केे निर्देश दिए। उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी को सडक सुरक्षा कार्यों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सडक सुधारीकरण कार्यों धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लोनिवि, एनएच, एनएचआई के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रांर्तगत दुर्घटना संभावित एवं ब्लैक स्पॉट में सुधार करते हुए नये ब्लैक स्पॉट चिह्नित किये जाए। चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर तेजी से सुधारीकरण कार्य करें, स्थाई कार्य होने तक अस्थाई रूप से सुधारीकरण कार्य कर लिए जाए ताकि दुर्घटनाआंे को कम किया जा सके। उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि परिवहन, पुलिस, लोक निर्माण विभाग, एनएच,एनएचआई के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाते हुए दुर्घटना स्थलों का निरीक्षण करते हुए दुर्घटनाओं के कारण एवं सुधारीकरण कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर मुख्य नगर अधिकारी निगम बीर सिंह बुदिलाल, अपर जिलाधिकारी प्रसाशन जय भारत सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार, अधि0अभि0 लोनिवि जितेन्द्र कुमार, संभागीय परिवहन अधिकारी शैलेश तिवारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेन्द्र कुमार, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेन्द्र विराटिया, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ऋषिकेश मोहित कोठारी, सहायक संभागीय अधिकारी विकासनगर, एनएच डाईवाला ज्योति सिंह रावत, एनएचआई प्रबन्धक राहुत मीना, एनएच,एनएचआई, लोनिवि के सम्बन्धित अधिकारियों सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments