Latest news
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य सड़क सुरक्षा कोष प्रबंध समिति की बैठक टेक होम राशन का 100 प्रतिशत वितरण फेस रेकग्निशन सिस्टम के तहत किया जाए अब खिलाड़ी कर सकेंगे विश्व स्तरीय खेल सुविधाओं के साथ अभ्यासः रेखा आर्या पदभार संभालते ही एक्शन में दिखे डीएम डॉ. आशीष चैहान, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर चारधाम यात्रा में दिख रही स्वच्छता की मिसाल, श्रद्धालु निभा रहे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प राज्यपाल ने ‘फिन बोध’ एवं ‘उत्तरावाणी’ ऐप और असिस्टेंट होमस्टे मैनेजर पाठ्य सामग्री का किया लोकार्पण डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों का किया निरीक्षण, अधिकारियों व कार्मिकों को दिए जरूरी निर्... सीएम ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान की पुस्तक के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को लोक कार्य के लिए पद्मभूषण से किया गया सम्मानित फेक नैरेटिव और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहेंः सीएम धामी

[t4b-ticker]

Wednesday, May 27, 2026
Homeउत्तराखण्डविश्व स्तरीय शिक्षक, ट्रेनर एवं खिलाड़ियों के माध्यम से देहरादून के बच्चे...

विश्व स्तरीय शिक्षक, ट्रेनर एवं खिलाड़ियों के माध्यम से देहरादून के बच्चे अपना हुनर निखारेंगे

देहरादून। पेसल वीड स्कूल के फाउंडर एवं अध्यक्ष डॉक्टर प्रेम कश्यप और प्रधानाचार्य जतिन सेठी ने पेसल वीड स्कूल में आयोजित होने वाले समर कैंप के उपलक्ष में एक गोष्ठी का आयोजन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा नन्हे मुन्ने बच्चों में क्षमता विकास, साहस और उनके  रुचियों को सामने लाने का माध्यम समर कैंप होता है। जो बच्चे को आज के इस कंपटीशन वाले दौर में संघर्ष करने, अपने हुनर को निखारने एवं निरंतर आगे बढ़ते रहने और गुणों से परिपूर्ण  रहना सीखाता है। हर वर्ष की भांति इस बार भी हम पेसल वीड स्कूल देहरादून में समर कैंप का आयोजन कर रहे हैं। यह आयोजन 1 जून से लेकर 15 जून तक पेसल वीड स्कूल, ओक हिल एस्टेट, मसूरी डायवर्शन रोड, देहरादून में होगा। उन्होंने कहा कि हम बच्चों में समावेशी विकास  को ध्यान में रखते हुए  समर कैंप के मॉड्यूल को डिजाइन करते हैं एवं एक्सपर्ट्स के द्वारा उस पर विचार मंथन के बाद ही अंतिम प्रारूप को तैयार करते हैं और उसे  फिर समर कैंप में शामिल किया जाता है। इस बार हम  समर कैंप में  हॉर्स राइडिंग, स्विमिंग, बास्केटबॉल,  आर्ट एंड क्राफ्ट, ऑर्डिनरी स्किल, तायक्वोंडो, योग, मेडिटेशन, बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस को शामिल किया है। इस समर कैंप में बच्चे विश्व स्तरीय शिक्षक, ट्रेनर एवं खिलाड़ियों के माध्यम से अपने हुनर को निखारेंगे।
प्रत्येक बच्चा दिए गए गतिविधियों में से तीन विषयों का चुनाव कर सकता हैं  एवं अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकता हैं। नन्हे मुन्ने बच्चों के माता-पीताओं के सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इस  समर कैंप का समय प्रात 8रू00 बजे से लेकर 12रू00 तक  रखा गया है और बच्चों को घर से लाने-ले जाने के लिए गाड़ियों की भी व्यवस्था की गई है। बच्चों के  इस 15 दिवसीय समर कैंप में भाग लेने के लिए 8077205943  नंबर पर  कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा ीजजचेरूध्ध्चमेजसमूममकेबीववस.बवउध् वेबसाइट  देख सकते हैं  या फिर पेसल वीड स्कूल, ओक हिल एस्टेट, मसूरी डायवर्शन रोड पहुंच कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments