Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Wednesday, August 19, 2026
Homeउत्तराखण्डकोटद्वार शहर में पार्किंग और कांडई ग्वालाणी मोटर मार्ग की समस्या का...

कोटद्वार शहर में पार्किंग और कांडई ग्वालाणी मोटर मार्ग की समस्या का स्पीकर ने लिया संज्ञान

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के अंतर्गत हो रही जनसमस्याओं का संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन, नगर निगम एवं अधिशासी अभियंता सतपुली को पत्र के माध्यम से तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। ऋतु खण्डूडी भूषण कोटद्वार शहर की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए लगातार अधिकारियों को जवाब-तलब कर रही हैं। इसी क्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार पुलिस द्वारा मुख्य मार्ग किनारे खड़ी गाड़ियों के चालान काटे जाने व गाड़ियों को थाने उठा ले जाने की कार्यवाही पर आपत्ति जतायी है। क्योंकि कोटद्वार शहर वायवसाय एवं पर्यटन की दृष्टि से गढ़वाल का एक मुख्य नगर है और यहां से गढ़वाल की जनता का यू.पी के सीमावर्ती क्षेत्रों में आना जाना लगा रहता है । कोटद्वार शहर के मध्य पार्किंग की उचित व्यवस्था ना होने के कारण ग्राहक रोड किनारे गाड़ी खड़ी करने को मजबूर रहते है जिसके स्वरूप कोटद्वार पुलिस द्वारा यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए चालान व गाड़ी जब्त कर दिया जाता रहा है जिससे ग्राहकों में यह डर बना रहता है जिससे व्यापारियों का काफी नुकसान होता है। इसके चलते विधानसभा अध्यक्ष ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कोटद्वार को पत्र के माध्यम से कोई सरलता से निर्णय लेने के लिए निर्देशित किया है जिस से व्यापारियों व आम जनता का ताल मेल व यातायात व्यवस्था बनी रहे व जनता को राहत मिल सके। इसी क्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने बीते अपने सतपुली दौरे पर सुनी समस्याओं का भी संज्ञान लिया , उन्होंने प्रखंड जयहरीखाल के अंर्तगत कांडई ग्वालाणी मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए अधिशासी अभियंता सतपुली को पत्र लिख कर जवाब मांगा। उन्होंने बताया की रोड बनने के बाद से उसमे अब देख भाल ना होने के कारण अत्याधिक गड्डे हुए है जो किसी भी घटना को आमंत्रित करने जैसा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments