Latest news
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई प्राइमरी शिक्षकों ने किया नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम आवास कूच राज्यपाल ने किए केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकताः महाराज कालडी से केदारनाथ तक आध्यात्मिक एकता का संदेश, 14 दिन बाद पहले चरण का समापन मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी 78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति एफडीए की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

[t4b-ticker]

Saturday, October 24, 2026
Homeउत्तराखण्डसंयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा शुक्रवार को सचिवालय में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सचिव निर्वाचन दिलीप जावलकर एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम समेत निर्वाचन कार्यालय के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे। सचिव निर्वाचन श्री जावलकर ने श्री शाह को अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर उन्हें शुभकामना देते हुए मंगलमय एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने अपने संबोधन में कहा कि प्रताप शाह ने एक व्यावहारिक, मृदुभाषी और अपने कार्य में दक्ष अधिकारी के रूप में विभिन्न पदों पर कार्य किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि उन्हें श्री प्रताप शाह के साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी देहरादून रहते हुए कार्य करने का अवसर मिला। उन्होंने अपने सेवाकाल में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। अपने कार्यों के बल पर उन्होंने एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अलग छवि बनाई।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह ने कहा कि 31 साल के सेवाकाल में उन्हें राजस्व विभाग के अधिकारी, निर्वाचन और शासन में विभिन्न पदों पर कार्य करने और जन सेवा करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन कार्यालय में काफी समय तक उन्हें कार्य करने का अवसर मिला। अपने कार्यकाल के दौरान शासन और प्रशासन स्तर पर सहयोगियों का हमेशा स्नेह मिला। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह की सेवानिवृत्ति के अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, अपर नगर आयुक्त वीर सिंह बुदियाल, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. एस नेगी, मुक्ता मिश्रा, नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय मनमोहन मैनाली, उप निदेशक सूचना रवि बिजारनियां, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास और मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments