Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Wednesday, August 19, 2026
Homeउत्तराखण्डदुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को हेलीकॉप्टर्स से एम्स...

दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को हेलीकॉप्टर्स से एम्स भेजा गया

उत्तरकाशी। जिला प्रशासन ने जिले में डबराणी एवं सिलक्यारा के पास आज हुई अलग-अलग दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को दो हेलीकॉप्टर्स के माध्यम से उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने घायलों को बेहतर उपचार के दृष्टिगत चिकित्सकों की सलाह पर आवश्यकतानुसार एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर भेजे जाने के निर्देश दिए थे।
गौरतलब है कि आज सुबह यमुनोत्री से कर्नाटक के तीर्थयात्रियों को गंगोत्री के लिए लेकर आ रही एक बस सिलक्यारा के पास सड़क पर पलट गई थी। इस हादसे में घायल सात यात्रियों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी लाया गया है। जिनमें से गंभीर रूप से घायल एक यात्री श्रीमती नागम्मा पत्नी एस नारायण स्वामी आयु 60 वर्ष निवासी वार्ड न.2 कुंबावारा, कुराथनी, बेल्लारी कर्नाटक को जोशियाड़ा में नवनिर्मित हैलीपैड से हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।
उधर दोपहर में गंगोत्री मार्ग पर डबरानी के पास पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आए बुलेरो वाहन में सवार घायलों लोगों को हर्षिल एवं दो घायलों को जिला अस्पताल लाया गया था। हर्षिल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों विशाखा पुत्री मीरा आयु 25 वर्ष और सुभाष बोनियाल पुत्र धीमा बोनियाल आयु 40 वर्ष, दोनों निवासी कालसी देहरादून को एंबुलेंस के माध्यम से झाला हेलीपैड तक लाने के बाद हेलीकॉप्टर के जरिए एम्स भेजा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments