Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Wednesday, August 19, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी ने मतगणना तैयारियों का जायजा लिया

जिलाधिकारी ने मतगणना तैयारियों का जायजा लिया

देहरादून। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी सोनिका ने महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर का निरीक्षण करते हुए मतगणना तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस दौरान विधानसभावार बनाए गए मतगणना स्थलों का निरीक्षण करते हुए समुचित व्यवस्थाओं को भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुसार बनाये जाने तथा समुचित व्यवस्थाओं को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मतणना स्थल पर पेयजल, शौचालय आदि समुचित मूलभत सुविधाएं स्थापित करने तथा निर्बाद विद्युत, इन्टरनेट बनाये जाने के निर्देश सम्बन्धित नोडल अधिकारियों को दिए। उन्होंने समस्त एआरओ निर्देशित किया अपने-अपने मतगणना हॉल में समस्त सुविधाएं को देख। उन्होंने निर्देशित किया मतगणना हॉल में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये जाए। जिलाधिकारी ने महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में मीडिया सेन्टर स्थापित करते हुए मानकों के अनुरूप समुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने नगर मजिस्टेªट देहरादून को निर्देश दिए कि मतगणना से सम्बन्धित सूचना एंव शिकायतों हेतु 72 घंटे पूर्व कन्ट्रोलरूम (हेल्पलाईन न0 1950) स्थापित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला कार्यालय परिसर देहरादून में पूर्व से स्थापित निर्वाचन कन्ट्रोलरूम का उपयोग करें तथा समस्त व्यवस्थाएं करते हुए निर्वाचन कन्ट्रोलरूम को क्रियाशील करें।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, एआरओ चकराता योगेश कुमार मेहर, एआरओ विकासनगर विनोद कुमार, एआरओ सहससपुर स्मृति परमार, एआरओ, धर्मपुर शेलेन्द्र सिंह नेगी, एआरओ रायपुर हरगिरि, एआरओ राजपुर गोपाल राम बिनवाल, एआरओ मसूरी दीपक सैनी, एआरओ डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, एआरओ ऋषिकेश कुमकुम जोशी, निदेशक ग्राम्य विकासनगर विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधि0अभि0 लोनिवि जितेन्द्र कुमार, अधि0अभि0 लोनिवि कपिल सिंह, अधि0अभि0 विद्युत गौरव सकलानी सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments