Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का भ्रमण किया

मंत्री जोशी ने विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का भ्रमण किया

देहरादून/अल्मोड़ा। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को अल्मोड़ा के हवालबाग स्थित विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का भ्रमण किया। संस्थान पहुॅचने पर वरिष्ठ वैज्ञानिक डा0 केके मिश्रा ने कृषि मंत्री का स्वागत किया और संस्थान के बार में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कैबिनेट मंत्री को संस्थान के अधीन सूचना केन्द्र में विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मक्का फसल में देश में सर्वप्रथम संकर प्रजाति विकसित करने का श्रेय विवेकानन्द संस्थान को है। संस्थान द्वारा मक्के के अलावा गेहू, धान, मडुवा, दाले तथा परम्परागत फसलों की अनेको प्रजातियां विकसित की गयी है।
कृषि मंत्री द्वारा अपेक्षा की गयी कि मडुवा तथा परम्परागत फसलों के क्षेत्रफल में विस्तार के लिए तकनीकों को विकसित किया जाए और संस्थान द्वारा उत्तराखण्ड कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ एक कार्यशाला का आयोजन भी सुझाव कृषि मंत्री ने दिया। इसके पश्चात कृषि मंत्री ने यंत्रीकरण सैक्शन का भ्रमण किया और संस्थान द्वारा अनेकों उन्नत कृषि यत्रों की सराहना की। विदित हो कि संस्थान के कई कृषि यंत्रों को कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा अनुदान पर कृषकों को उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इस दौरान डा0 श्याम नाथ, डा0 अशोक कुमार, डा0 रमेश पाल सिंह, डा0 देवेन्द्र शर्मा तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments