Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Wednesday, August 19, 2026
Homeउत्तराखण्डअप्रत्याशित नतीजों के डर से विचलित कांग्रेस ढूंढ रही हार के बहानेः...

अप्रत्याशित नतीजों के डर से विचलित कांग्रेस ढूंढ रही हार के बहानेः भट्ट

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि चुनाव परिणाम 4 जून को घोषित होने हैं, लेकिन जिस तरह अप्रत्याशित नतीजों के डर से कांग्रेस विचलित है। भट्ट ने कहा कि कांग्रेस को अगर एक्जिट पोल पर भरोसा नही है तो उसे नतीजों के आने का इंतजार करना चाहिए। लेकिन वह भाजपा सरकार के खिलाफ गलत बयानी कर संभावित हार के डर से घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि जनता ने अपना मत दे दिया है और दो दिन बाद स्थिति सबके सामने हैं। अगर, कांग्रेस इन एक्जिट पोल को फर्जी मानती है तो उसके सामने हकीकत का सामना करने का विकल्प है और उसे इसके लिए तैयार रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता अब इवीएम को लेकर भी सवाल उठाने लगे हैं। वह अक्सर चुनाव के वक्त तब इस पर सवाल उठाती है जब उन्हे जनता नकार देती है। हालांकि किसी राज्य मे उसे सफलता मिली तो वह जनता को सर्वाेपरि मानती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सब्र रखने की जरूरत है। उसे जनादेश पर भी सवाल उठाने का हक नही है। भाजपा विकास कार्यों के बूते देश और विश्व के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे 400 पार के लक्ष्य के साथ जनता के पास गयी और पूरे विश्वास के साथ चुनाव नतीजे का इंतजार कर रही है। वहीं कांग्रेस अप्रत्याशित नतीजों को लेकर बाद मे बहाने ढूंढ रही है। कांग्रेस को उसकी असलियत का पता अवश्य लगेगा, क्योंकि देश वासी जान चुके हैं कि कांग्रेस ने 70 साल मे सेवा नही राज किया है। भाजपा देश के अंतिम छोर मे बैठे व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी सुध ले रही है और इसी का नतीजा है कि भाजपा उसके लक्ष्य 400 पार आम जन के आशीर्वाद के साथ पहुँच रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments