Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डराजभवन नैनीताल में सांस्कृतिक संध्या ‘‘लोकमाटी के रंग’’ आयोजित

राजभवन नैनीताल में सांस्कृतिक संध्या ‘‘लोकमाटी के रंग’’ आयोजित

नैनीताल। राजभवन नैनीताल में सांस्कृतिक संध्या ‘‘लोकमाटी के रंग’’ आयोजित हुआ। इस सांस्कृतिक संध्या में संस्कृति विभाग के कलाकारों ने मनमोहक कार्यक्रम और लोकनृत्य प्रस्तुत किए। इन कार्यक्रमों में उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक लोक कला की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में कलाकारों ने झोड़ा, झूमैलो, चांचरी, तांदी, हारूल आदि लोक नृत्य प्रस्तुत किए। जिनका उपस्थित लोगों ने खूब आनंद लिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति की जड़ें बहुत गहरी हैं। यहां की संस्कृति भारत में सबसे समृद्ध संस्कृति में से एक है, चाहे वह पारंपरिक पोशाक हो या लोक नृत्य हो या कला का रूप हो, वे विरासत, परंपराओं और अनुष्ठानों में समृद्ध हैं। उन्होंने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए कलाकारों की सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि लोक गीत- संगीत, लोकनृत्य अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए अपनी विरासत और पहचान को जीवित रखना होगा। उन्होंने सभी टीमों को बधाई दी और कहा कि आप अपनी संस्कृति को जीवित रखने के महत्वपूर्ण मिशन में लगे हैं। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, निदेशक संस्कृति बीना भट्ट के अलावा राज्यपाल के साथ 50 वर्ष पूर्व एनडीए में ट्रेनिंग लेने वाले ग्रुप के सदस्य भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments