Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डराजभवन नैनीताल में मनाया गया तेलंगाना प्रदेश का स्थापना दिवस

राजभवन नैनीताल में मनाया गया तेलंगाना प्रदेश का स्थापना दिवस

नैनीताल। राजभवन नैनीताल में तेलंगाना प्रदेश का राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। राजभवन में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में पढ़ रहे तेलंगाना के छात्रों के साथ इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और उनसे संवाद किया। उन्होंने सभी तेलंगाना वासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर छात्रों ने उत्तराखण्ड में अपने-अपने प्राप्त अनुभव साझा किए।
राज्यपाल ने कहा कि वनों और वन्य जीव से सम्पन्न तेलंगाना एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत संजोए हुए है। राज्य की खूबसूरती और सांस्कृतिक धरोहर इसे एक विशिष्ट पहचान दिलाते हैं और पर्यटकों के लिए एक आकर्षक स्थल बनाते हैं। कृषि, तकनीकी और साइबर के क्षेत्र में तेलंगाना द्वारा हासिल की गई प्रगति पूरे देश के लिए आदर्श है। इस दौरान राज्यपाल ने अपने सैन्य सेवा के दौरान तेलंगाना में दी गई सेवाओं के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से तेलंगाना बेहद प्रिय है और उन्होंने 03 वर्षों तक वहां सेवाएं दी हैं।
राज्यपाल ने कहा कि राज्यों के स्थापना दिवस मनाने से हमें विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत को समझने और आदान-प्रदान करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा, विविधता में एकता हमारे देश का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने कहा कि ‘‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’’ के माध्यम से विभिन्न राज्यों के बीच आपसी एवं सांस्कृतिक मेलजोल होता है जो की अत्यंत महत्वपूर्ण है, और एक समृद्ध एवं अद्वितीय राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments