Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डसीनियर व जूनियर डिविजन के कैडेट्स को मिलेगा पुनरीक्षित भत्ते का लाभ

सीनियर व जूनियर डिविजन के कैडेट्स को मिलेगा पुनरीक्षित भत्ते का लाभ

देहरादून। सूबे के स्कूलों एवं कॉलेजों में एनसीसी विंग में शामिल हजारों कैडेट्स को अब पहले से ज्यादा धुलाई और पॉलिश भत्ता दिया जायेगा। राज्य सरकार ने एनसीसी कैडेटों को अनुमन्य धुलाई एवं पॉलिश भत्ते की दरों वृद्धि की मंजूरी दे दी है। जिसके तहत अब कैडेट्स को वर्ती की धुलाई व बूट पॉलिश के लिये रूपये 41 दिये जायेंगे, जबकि पहले यह दर महज 10 रूपये थी। प्रदेशभर के एनसीसी कैडेट्स को शीघ्र ही पुनरीक्षित भत्ते का लाभ दिया जायेगा, इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।
सूबे के उच्च एवं विद्यालयी शिक्षा डा. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेशभर के स्कूलों और कॉलेजों में एनसीसी कैडेट्स की समस्याओं पर राज्य सरकार ने गौर करते हुये उनके धुलाई और पॉलिश भत्ते में इजाफ कर दिया है। सरकार ने कैडेट्स की वर्दी धुलाई व बूट पॉलिश के लिये अनुमन्य दरों को पुनरीक्षित कर वर्तमान दर रूपये 10 में वृद्धि कर 41 रूपये की मंजूरी दे दी है। एनसीसी कैडेट्स को धुलाई व पॉलिश भत्ता के तौर पर अब 41 रूपये दिया जायेगा जो डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में भेजा जायेगा। इस संबंध में शीघ्र ही शासन स्तर से शासनादेश जारी कर दिया जायेगा। डा. रावत ने बताया कि प्रदेश में एनसीसी सीनियर डिविजन कैडेट्स को एक वर्ष में 06 माह जबकि जूनियर डिविजन के कैडेट्स को एक वर्ष में 08 माह हेतु धुलाई एवं पॉलिश भत्ता दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि धुलाई और पॉलिश भत्ते के तौर पर अबतक कैडेट्स को न्यूनतम राशि दी जा रही थी जो कि काफी कम थी। शिक्षा मंत्री डा. रावत ने बताया कि सरकार का फोकस राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में एनसीसी की नई इकाईयों का गठन करना है ताकि प्रदेश के अधिक से अधिक नौनिहालों को एनसीसी में शामिल होने का अवसर मिल सके। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई दौर की उच्च स्तरीय वार्ता हो चुकी है और शीघ्र ही विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में एनसीसी की इकाईयां गठित की जायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments