Latest news
नीट (यूजी) पुनः परीक्षा के अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आ... परियोजनाओं के लिए भूमि चयन को डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय; एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं मंत्री ने अधिकारियों को दिए भूमिगत विद्युत लाइन कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द दुरुस्त करने के... बच्चा चोर गिरोह का खुलासा, कई राज्यों से जुड़े हैं तार, 6 सदस्य गिरफ्तार जन आकांक्षाओं से जुड़ी हैं मुख्यमंत्री घोषणाएं, युद्धस्तर पर पूरा करें कार्यः डीएम मोदी युग-उत्तराखंड की आध्यात्मिक धरोहर को मिली वैश्विक पहचान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी मानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएम मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारीः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Thursday, June 11, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने चारधाम पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण

सीएम धामी ने चारधाम पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण

हरिद्वार। चारधाम पंजीकरण केंद्र पर अव्यवस्थाओं की खबरें सामने आने के बाद सोमवार को सीएम धामी हरिद्वार पहुंचे। जहां सीएम धामी ने चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने यात्रियों से बातचीत की। साथ ही सीएम धामी ने यात्रियों को हो रही समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकुल ग्राउंड में चल रहे चारधाम यात्रा के पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री लाइन में लगे। श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे। उनसे पंजीकरण को लेकर आ रही समस्याओं के संबंध में बातचीत की। साथ ही मौके पर ही अधिकारियों को श्रद्धालुओं की समस्याओं के जल्द ही निराकरण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा इस भीषण गर्मी में पंजीकरण केंद्र पर पीने के पानी की और अधिक व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो पंजीकरण विंडो की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments