Latest news
नीट (यूजी) पुनः परीक्षा के अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आ... परियोजनाओं के लिए भूमि चयन को डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय; एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं मंत्री ने अधिकारियों को दिए भूमिगत विद्युत लाइन कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द दुरुस्त करने के... बच्चा चोर गिरोह का खुलासा, कई राज्यों से जुड़े हैं तार, 6 सदस्य गिरफ्तार जन आकांक्षाओं से जुड़ी हैं मुख्यमंत्री घोषणाएं, युद्धस्तर पर पूरा करें कार्यः डीएम मोदी युग-उत्तराखंड की आध्यात्मिक धरोहर को मिली वैश्विक पहचान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी मानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएम मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारीः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Thursday, June 11, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम नैनीताल ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया

डीएम नैनीताल ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया

हल्द्वानी। चार जून को होने वाली मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। मतगणना से ठीक एक दिन पहले सोमवार को जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह और ऑब्जर्वर गगनदीप सिंह ने हल्द्वानी स्थित एमबीपीजी डिग्री कॉलेज में बने मतगणना स्थल का निरीक्षण करते हुए सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि नैनीताल जिले की 6 विधानसभा सीटों की मतगणना 4 जून को सुबह 8 बजे से एमबीपीजी कॉलेज में शुरू होगी। प्रत्येक विधानसभा सीट के लिए 14 टेबल लगाए जाएंगे। यानी 6 विधानसभा सीटों के लिए 84 टेबल में मतगणना की जाएगी। इसमें 387 कर्मचारी मतगणना के लिए प्रशिक्षण देकर तैयार किए गए हैं। इसके अलावा केंद्रीय ऑब्जर्वर समेत रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर पूरी मतगणना की तैयारी कर चुके हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर नैनीताल रोड से ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है।
वहीं, मतगणना से संबंधित सूचनाओं के संबंध में विभिन्न प्रकार की सूचनाओं के आदान-प्रदान करने के लिए जिला स्तर पर जिला कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके अलावा मतगणना के लिए 144 मतगणना माइक्रो आब्जर्वर, 114 मतगणना सुपरवाइजर और 120 मतगणना सहायक समेत 378 कार्मिकों को तैनात किया गया है। सभी को मतगणना के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। मतगणना कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि ईवीएम और वीवीपैट के संयोजन और संचालन तथा सुरक्षा संबंधी कार्यों पर पूरी तरह से अमल करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक ईवीएम से प्राप्त मतों की गिनती के लिए प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना सुपरवाइजर, एक मतगणना सहायक, एक माइक्रो आब्जर्वर और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments