Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डमतगणना कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

मतगणना कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के मतगणना कार्यों को संपन्न कराने हेतु अधिकारियों एवं कार्मिकों को हिमालयन आडिटोरियम निम्बूवाला में मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रेक्षक भारत निर्वाचन आयोग कृपागव्वली ने प्रशिक्षण स्थल पहुंचकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का का अवलोकन किया। उनकी उपस्थिति में मास्टर टेªनरों द्वारा मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी कार्मिक झरना कमठान ने कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मतगणना प्रशिक्षण ध्यानपूर्वक प्राप्त करें तथा यदि कहीं कोई शंका हो तो उसका समाधान कर लें। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक अपने-अपने दायित्वों को भलीभांति समझ लें ताकि मतगणना प्रक्रिया को निर्विघ्न सम्पन्न कराया जा सके। इस दौरान उन्होंने कार्मिकों को उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर/विक्रम सिंह द्वारा कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments