Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Wednesday, August 19, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने मतगणना तैयारियों का जायजा लिया

डीएम ने मतगणना तैयारियों का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट कालेज का निरीक्षण कर मतगणना तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने शूटिंग हॉल एवं मल्टीपरपज हॉल में विधानसभावार बनाये गए मतगणना केन्द्र का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं परखी। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया की मतगणना हॉल में मतगणना की गोपनीयता बनी रहे इसके लिए भी अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करवाएं।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस से मुखातिब होते हुए कहा कि मतगणना की समुचित तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सभी विधानसभाओं की मतगणना की रिर्हसल की गई। इस बार ईवीएम को स्ट्रांगरूम से मतगणना टेबल तक ले जोने वाले कार्मिकों की विधानसभावार अलग-अलग ड्रेस कोड की व्यवस्था बनाई गई है। विधानसभावार 14-14 टेबल लगाई गई हैं। मतगणना कार्मिकों सहित हजार से अधिक कार्मिक व्यवस्थाओं में लगे है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments