Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Wednesday, August 19, 2026
Homeउत्तराखण्डअनिल बलूनी के विजयी जुलूस में शामिल हुई स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण,...

अनिल बलूनी के विजयी जुलूस में शामिल हुई स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण, वोटरों का आभार जताया

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से भारी मतों से विजयी होने पर भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी को बधाई दी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष अनिल बलूनी के विजय जुलूस में भी शामिल होकर सभी क्षेत्रवासियों का और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने गढ़वाल क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं का आभार व्यक्त किया साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने दिन रात गढ़वाल प्रत्याशी अनिल बलूनी को जीतने के लिए पूरी मेहनत की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में प्राप्त ये जीत सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मूल मंत्र पर काम कर रही केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों पर आमजन के अटूट विश्वास की मुहर है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता-जनार्दन ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की गारंटी व उत्तराखंड में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नवाचारों से प्रभावित होकर भाजपा को अपना समर्थन दिया है। इस अपार समर्थन हेतु गढ़वाल लोकसभा की जनता व दिन-रात अथक परिश्रम कर विजय के सारथी बने देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं का अनंत आत्मीय आभार।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments