Latest news
देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल जनता भी व्यवस्था में बने सहभागी, समस्याओं की फोटो व लोकेशन डीआईपीआर देहरादून के फेसबुक, इंस्टाग्राम ... विज्ञान के साथ पारंपरिक ज्ञान का समावेश जरूरी नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप नरेंद्रनगर पालिका चुनाव में खिला कमल, अध्यक्ष पद समेत भाजपा के मजबूत बोर्ड पर जनता की मुहर मंत्री धन सिंह रावत ने अल्मोड़ा में उच्च शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की राष्ट्रपति का दून दौराः ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, ‘आशियाना’ और ’निकेतन’ का स्थलीय निरीक्षण कर परखीं... दालचीनी विषयक दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार एवं कार्यशाला का शुभारंभ नीट (यूजी) पुनः परीक्षा के अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आ...

[t4b-ticker]

Friday, June 12, 2026
Homeउत्तराखण्डमोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में विश्वास का...

मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में विश्वास का नतीजा है प्रचंड जीत

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता ने एक बार पुनः लोकसभा चुनाव-2024 में भारतीय जनता पार्टी के पांचों प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाकर ऐतिहासिक कार्य किया है।
पौड़ी गढ़वाल सीट से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी, हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत, टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी शाह, नैनीताल से अजय भट्ट और अल्मोड़ा से अजय टम्टा की प्रचंड जीत पर प्रसन्नता जताते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोकसभा की सभी पांचों सीटों से विजयी भाजपा प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत प्रदेश की देवतुल्य जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन, कुशल नेतृत्व एवं केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों की जीत है। गढ़वाल सीट से अनिल बलूनी की जीत पर श्री महाराज ने विशेष रूप से अपनी विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ सम्पूर्ण गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं की उनकी कड़ी मेहनत के लिए भी उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकसित भारत की गारंटी व उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विश्वास रखते हुए भाजपा को हैट्रिक दिलाई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments