Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Wednesday, August 19, 2026
Homeउत्तराखण्डभगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचे ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज

भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचे ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज

बदरीनाथ। ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज ने आज पूर्वाह्न को भगवान श्री बदरीविशाल के दर्शन किये।वह आज ज्योतिष्मठ से बदरीनाथ पहुंचे थे। जब वह श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे तो साकेत चैराहे पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने फूलमालाओं से‌ शंकराचार्य का स्वागत किया।
साकेत चैराहे से शंकराचार्य संपूर्ण भक्त मंडली के साथ श्री बदरीनाथ मंदिर आये सीधे मंदिर में दर्शन किये। मंदिर में दर्शन के बाद श्रद्धालुओं से मिले इस अवसर पर अपने संबोधन में बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने शंकराचार्य का अभिनंदन किया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए  शंकराचार्य ने भारत वर्ष में धर्मरक्षा के लिए बनी चारपीठों तथा आदिगुरू शंकराचार्य की परंपरा का उल्लेख किया कहा कि चारमठ की तरह चार पुरूषार्थ दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मंदिर समिति सदस्य एवं पीठ पुरोहित ऋषिप्रसाद सती, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चैहान, थाना प्रभारी नवनीत भंडारी,वेदपाठी रविंद्र भट्ट,कुलदीप भट्ट, विवेक थपलियाल, राजेंद्र सेमवाल,जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी, लेखाकार भूपेंद्र रावत,  डा. हरीश गौड़,संदेश मेहता, केदारसिंह रावत,संजय तिवारी,राजेंद्र सेमवाल, कुलानंद पंत संजय भंडारी,योगंबर नेगी, अजीत भंडारी,‌दिनेश भट्ट,कुलदीप नेगी,  अमित पंवार,नारायण भट्ट, हरीश बिष्ट, विकास सनवाल,  हरेंद्र कोठारी,अमित डिमरी आदि मौजूद रहे।मंदिर में भोग प्रसाद ग्रहण करने के बाद शंकराचार्य सहित संत मंडली जोशीमठ को प्रस्थान हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments