Latest news
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई प्राइमरी शिक्षकों ने किया नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम आवास कूच राज्यपाल ने किए केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकताः महाराज कालडी से केदारनाथ तक आध्यात्मिक एकता का संदेश, 14 दिन बाद पहले चरण का समापन मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी 78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति एफडीए की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

[t4b-ticker]

Sunday, October 25, 2026
Homeउत्तराखण्ड121 गोल्फर कर रहे इस टूर्नामेंट में प्रतिभाग

121 गोल्फर कर रहे इस टूर्नामेंट में प्रतिभाग

नैनीताल। शुक्रवार को राजभवन गोल्फ क्लब नैनीताल द्वारा आयोजित 19वां ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट’’ शुरू हो गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने टी-ऑफ (ज्मं व्िि) कर टूर्नामेंट का शुभारम्भ किया। तीन दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में इस वर्ष 121 गोल्फर प्रतिभाग कर रहे हैं। टूर्नामेंट के पहले दिन आज 55 गोल्फर खेले जिनमें 06 महिलाएं, 37 सामान्य वर्ग, 04 सुपर वेटरन, एवं 08 जूनियर गोल्फर शामिल थे। राज्यपाल ने देश के अलग-अलग हिस्सों से आए गोल्फरों से बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि राजभवन गोल्फ कोर्स का नैसर्गिक सौंदर्य अपने आप में अलग है देश के विभिन्न भागों से यहां आने वाले खिलाड़ी गोल्फ खेलने के साथ ही उत्तराखण्ड की नैसर्गिक सुंदरता यहां के पर्यटन स्थलों का भी लुत्फ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि देश एवं विदेश से यहां गोल्फर आएं और यहां खेलने के साथ-साथ यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ लें। उन्होंने कहा कि 18वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट की सफलता के बाद इस वर्ष भी यह टूर्नामेंट अधिक सफल रहने की उम्मीद है।
राज्यपाल ने कहा कि गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन, नैनीताल सहित सम्पूर्ण उत्तराखण्ड की राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट पर्यटक स्थल के रूप में पहचान स्थापित करने में मददगार होगा। राज्यपाल ने कहा कि गोल्फ टूर्नामेंट में 07 वर्ष के बच्चे और 75 वर्ष से ऊपर तक के सुपर वेटरन खेल रहे हैं जिससे टूर्नामेंट की रोचकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि 11 महिलाएं भी इस टूर्नामेंट में खेल रही हैं जो खुशी की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में उत्तराखण्ड से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी यहां का प्रतिनिधित्व करेंगे। शुभारंभ के अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, आयुक्त कुमाऊँ मंडल दीपक रावत, डीआईजी योगेंद्र रावत, अपर सचिव स्वाति एस. भदौरिया, एसएसपी पी. एन. मीणा, परिसहाय राज्यपाल अमित श्रीवास्तव, मेजर सुमित कुमार, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय, गोल्फ कैप्टन कर्नल (रि.) विवेक भट्ट सहित स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, इस टूर्नामेंट के प्रायोजक, सहप्रायोजकसंस्थानों के प्रतिनिधि और गोल्फर्स उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments