Latest news
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई प्राइमरी शिक्षकों ने किया नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम आवास कूच राज्यपाल ने किए केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकताः महाराज कालडी से केदारनाथ तक आध्यात्मिक एकता का संदेश, 14 दिन बाद पहले चरण का समापन मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी 78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति एफडीए की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

[t4b-ticker]

Sunday, October 25, 2026
Homeउत्तराखण्डविद्युत क्षेत्र में कौशल विकास के नेतृत्व के लिए टीएचडीसीआईएल ने पीएसएससी...

विद्युत क्षेत्र में कौशल विकास के नेतृत्व के लिए टीएचडीसीआईएल ने पीएसएससी के साथ की साझेदारी

ऋषिकेश। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल) और पावर सेक्टर स्किल काउंसिल (पीएसएससी), नई दिल्ली द्वारा ऋषिकेश स्थित टीएचडीसीआईएल के तक्षशिला सतत आजीविका एवं सामुदायिक विकास केंद्र (मा.सं.विकास), में हस्ताक्षरित एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) के माध्यम से 7 जून को एक रणनीतिक साझेदारी की गई है। इस सहभागिता का उद्देश्य आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने के लिए टीएचडीसीआईएल के मा.सं. विकास केंद्र में आधुनिक बुनियादी सुविधाओं का उपयोग करना है। इस अवसर पर टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, आर.के. विश्नोई ने देश को विश्वसनीय और सस्ती 24Û7 विद्युत उपलब्ध कराने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। यह साझेदारी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के भीतर नवाचार और परिवर्तन को आगे बढ़ाने के लिए टीएचडीसीआईएल के समर्पण का एक प्रमाण है। श्री विश्नोई ने कहा कि आधुनिक प्रशिक्षण पद्धतियों और समकालीन रणनीतियों का लाभ उठाकर, हमारा लक्ष्य विद्युत क्षेत्र की लगातार बढ़ती चुनौतियों का समाधान करना है। उन्होंने संगठन के स्थायित्व और तकनीकी विकास पर ध्यान केंद्रित करने के बारे में विस्तार से बताया, जो एक मजबूत और आत्मनिर्भर विद्युत उद्योग के राष्ट्रीय दृष्टिकोण पर केंद्रित है।
टीएचडीसीआईएल के निदेशक (कार्मिक), शैलेंद्र सिंह ने एमओयू को विद्युत क्षेत्र के भीतर कौशल विकास को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में हमारा अत्याधुनिक मानव संसाधन विकास केंद्र सिर्फ एक प्रशिक्षण सुविधा ही नहीं हैय बल्कि यह नवाचार और उत्कृष्टता का भी केंद्र है। पर्यावरण-अनुकूल परिवेश में स्थित यह केंद्र विभिन्न ऊर्जा संसाधनों के दोहन पर केंद्रित अनेक कार्यक्रमों और कार्यशालाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अत्याधुनिक तकनीकों से युक्त, मा.सं. विकास केंद्र सरकारी और निजी दोनों प्रकार के संस्थानों के लिए व्यापक आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है। व्यवसाय के अतिरिक्‍त प्रशिक्षण में हम योग, कार्य-जीवन संतुलन और सकारात्मकता पर सत्रों के माध्यम से समग्र विकास पर भी जोर देते हैं। शैलेंद्र सिंह, निदेशक (कार्मिक), टीएचडीसीआईएल और टीएचडीसीआईएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में वी.के. सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, पीएसएससी, और एस.के. शर्मा, अपर महाप्रबंधक (मा.सं.विकास), टीएचडीसीआईएल, द्वारा समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए गए। पीएसएससी, विद्युत उद्योग में कौशल विकास के लिए समर्पित एक राष्ट्रीय निकाय है, जिसमें विद्युत उत्पादन, पारेषण, वितरण, नवीकरणीय ऊर्जा और विद्युत उपकरण विनिर्माण आदि क्षेत्र सम्मिलित हैं। पीएसएससी अपने उद्देश्‍यों को मजबूत उद्योग समर्थन के साथ सक्रिय रूप से आगे बढ़ा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments