Latest news
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी 78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति एफडीए की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक

[t4b-ticker]

Saturday, October 24, 2026
Homeउत्तराखण्डअंतर सचिवालय हॉट वेदर कप महिला वर्ग में सचिवालय एवेंजर्स ने रॉयल...

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप महिला वर्ग में सचिवालय एवेंजर्स ने रॉयल चैलेंजर्स को हराया

देहरादून। महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में महिला वर्ग का फाइनल मैच सचिवालय एवेंजर्स एवम सचिवालय रॉयल चैलेंजर्स के बीच खेला गया। टीम एवेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 02 विकेट पर 109 रन बनाए। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स की टीम 12 ओवरों में 05 विकेट पर 70 रन ही बना पाई। इस तरह एवेंजर्स ने मैच 39 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच पूजा ध्यानी को उनके शानदार 57 रन के लिए दिया गया।
पुरुष वर्ग का फाइनल मैच सचिवालय डेंजर और सचिवालय पैंथर के बीच खेला गया। डेंजर की टीम कुल 12 ओवर में 102 रन पर ऑल आउट हो गई। नूर ने 41 रन बनाए। जवाब में पैंथर की टीम 73 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह मनोज भट्ट की कप्तानी में डेंजर ने इस मैच को 29 रन से जीत लिया। नूर मोहम्मद को उनके ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। बेस्ट बैट्समैन का खिताब धीरज पाल,
बेस्ट बॉलर का खिताब शिवांश माही, बेस्ट कीपर/फील्डर का खिताब वीरेंद्र रावत एवम सुनील दास, स्पिरिट ऑफ द गेम का खिताब अनुज शेखर चमोली व मैन ऑफ द सीरीज का खिताब नूर मोहम्मद ने जीता। इस टूर्नामेंट में कुल 112 छक्के लगे। क्लब द्वारा आगामी हरेला में इसके 5 गुना यानी 560 पेड़ लगाए जाएंगे। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में टी एच खान, अनिल काला, राजेन्द्र रतूड़ी, विनोद, रवि, टिकराज, राजीव नयन पांडे आदि उपस्थित रहे। क्लब के सचिव राजेन्द्र रतूड़ी ने बताया कि क्लब आगामी सितंबर में अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट एवम दिसंबर में सचिवालय प्रीमियर लीग करवाने पर विचार कर रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments