Latest news
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ उपचुनाव की तैयारियों में जुटेंः माहरा

कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ उपचुनाव की तैयारियों में जुटेंः माहरा

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने बद्रीनाथ उपचुनाव को मद्येनजर गोपेश्वर में जिला पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक आयोजित की। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उपचुनाव में और ताकत के साथ जुटने के लिए कहा। उन्होंने कहा आप सबने सीमित साधानों के बावजूद लोकसभा चुनाव में बढ़चड़कर भाग लेकर कांग्रेस के मत प्रतिशत को बढाने का काम किया, उसके लिए आप धन्यवाद के पात्र हैं। उन्हांेने कहा कि भाजपा का एक ही नारा था कि 400 पार- 400 पार परन्तु उस 400 पार के नारे को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मा. अध्यक्ष मलिकार्जुन खगडे और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी और कांग्रेस के करोड़ों- करोड़ कार्यकर्ताओं ने तोड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस चुनाव में अरबों रूपये खर्च कर सत्ता हथियाने का काम किया है और चुनाव के दौरान कांग्रेस के खाते बन्द करवा दिये गये। 70 वर्षो में इस तरह की ओछी राजनीति नही हुई। इनसे जो हो पाया वह किया और कांग्रेस को हराने के लिए सभी हथकण्डे अपनाये गये। परन्तु कांग्रेस का कार्यकर्ता हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।
करन माहरा ने कहा कांग्रेस पार्टी ने अग्निवीर, अंकिता भण्डारी को न्याय दिलाये जाने हेतु सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने का काम किया। परन्तु भाजपा के कॉनू में जूॅ तक नही रैंगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनायें लगातार बढती जा रही हैं। भाजपा नेता के रिजार्ट में राज्य की बेटी अंकिता भण्डारी के साथ हुई जघन्य अपराध की घटना के उपरान्त जिस प्रकार रातोंरात सबूत नष्ट करने का काम किया गया उससे स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार में अपराधियों को खुला संरक्षण दिया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा रिसॉर्ट पर बुल्डोजर फिराने के आदेशों से इनकार किया जा रहा था तथा भाजपा सरकार सबूत नष्ट करने के बाद अपनी पीठ थपथपा रही थी। उन्होंने कहा कि इस जघन्य आपराधिक घटना में शामिल सभी लोगों के नामों का खुलासा होना चाहिए था अफसोस है कि आज इस संबंध में कोई भी ठोस कार्यवाही नही हो पाई है। जबकि कांग्रेस पार्टी लगातार इस जघन्य हत्याकाण्ड की जांच सीबीआई से कराने की मांग करती रही परन्तु भाजपा की केन्द्र सरकार चुप्पी साधे रही। करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ब्रदीनाथ एवं मंगलौर उपचुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं बल पर हम बिजयी हासिल करेंगे। प्रदेश कंांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि कल दिनांक 12 जून 2024 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करना माहरा जोशीमठ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रतिभाग करंेगे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश नेगी सहित कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments