Latest news
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी 78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति एफडीए की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक

[t4b-ticker]

Saturday, October 24, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उपचुनाव में एकतरफा जीत का दावा किया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उपचुनाव में एकतरफा जीत का दावा किया

देहरादून। भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव तारीखों की घोषणा का स्वागत करते हुए, एकतरफा जीत का दावा किया हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, राज्य में अनवरत जीत का सफर जारी रखते हुए हमारे विधायकों की संख्या का 47 से बढ़कर 49 होने जा रही है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम धामी के नेतृत्व में राज्य में हुए चैमुखी विकास पर जनता का आशीर्वाद इस बार भी मिलना तय है।
चुनाव आयोग द्वारा बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री भट्ट ने दावा किया कि प्रदेश में पार्टी की जीत का अश्वमेघ जारी है। डबल इंजन सरकार में देवभूमि सर्व श्रेष्ठ राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसको लेकर जनता का आशीर्वाद निरंतर हमे मिलता आया है। इससे पूर्व भी 2022 विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत के बाद भी चंपावत और बागेश्वर के उपचुनाव में हम जीते हैं। इसी तरह लोकसभा चुनावों में सभी पांचों सीटों पर रिकॉर्ड मतों से मिली जीत इस बात की तस्दीक करती है कि दोनों सीटों पर कमल खिलना निश्चित है। उन्होंने दावा किया कि इन चुनावों के बाद विधानसभा में भाजपा की संख्या 47 से बढ़कर 49 होने वाली है।
उन्होंने चुनावी तैयारियों को लेकर कहा कि पार्टी पहले ही दोनो रिक्त सीटों के लिए विधानसभा प्रभारी नियुक्त कर चुकी है। जिसमे चैधरी अजीत सिंह को मंगलौर और श्री विजय कपरवान को बद्रीनाथ सीट की जिम्मेदारी दी गई है। शीघ्र ही संबंधित विधानसभा में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं चुनावी रणनीति को लेकर बैठकें शुरू की जाएंगी । साथ ही प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए पर्यवेक्षकों की टीम को क्षेत्र में भेजा जाएगा । जो स्थानीय कार्यकर्ताओं से रायशुमारी और क्षेत्रीय, सामाजिक समीकरणों के आधार पर संभावित नामों का पैनल तैयार करेगी । जिसपर पार्लियामेंट्री बोर्ड विचार कर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments