Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Wednesday, August 19, 2026
Homeउत्तराखण्डस्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने केन्द्रीय मंत्रियों से की मुलाकात

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने केन्द्रीय मंत्रियों से की मुलाकात

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज नई दिल्ली में नवनियुक्त केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर उन्हें मोदी-3.0 में कैबिनेट मंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी। इस दौरान डा. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय मंत्रियों से उत्तराखंड के विकास और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी चर्चा की और उन्हें चार धाम यात्रा पर आने का न्योता दिया।
सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज भाजपा के वरिष्ठ नेता और नवनियुक्त केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गड़करी, शिवराज सिंह चैहान, भूपेन्द्र यादव, गजेन्द्र सिंह शेखावत, डा. मनसुख मंडाविया, प्रलाह्द जोशी, किशन रेड्डी सहित कई केन्द्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डा. रावत ने सभी नेताओं को केन्द्रीय मंत्री मंडल में शामिल होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। मुलाकात के दौरान डा. रावत ने केन्द्रीय मंत्रियों से उत्तराखंड के विकास और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। डा. रावत ने केन्द्रीय मंत्रियों से राज्य में चल रही चार धाम यात्रा के बारे में भी चर्चा की और उन्हें बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन करने सहित चार यात्रा पर आने का आमंत्रण दिया। जिसे सभी केन्द्रीय मंत्रियों ने सहर्ष स्वीकार किया। दिल्ली प्रवास के दौरान डा. रावत ने अल्मोड़ा संसदीय सीट से नवनिर्वाचित सांसद और केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से मुलाकात की और उन्हें मोदी-3.0 में शामिल होने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी मंत्री परिषद में अजय टम्टा को शामिल कर उत्तराखंड की जनता को बड़ा संदेश दिया है। डा. रावत ने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी पर देश की बागडोर सौंपी। निश्चित तौर पर पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के नये कीर्तिमान स्थापित करेगा और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पैठ बनायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments