Latest news
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी 78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति एफडीए की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक

[t4b-ticker]

Saturday, October 24, 2026
Homeउत्तराखण्डस्पीकर ने अधिकारियों को दिए जनसमस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

स्पीकर ने अधिकारियों को दिए जनसमस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खडूड़ी भूषण ने विभिन्न विभिन्न पत्रों के माध्यम से मिली सूचनाओं का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांगा जवाब। विधानसभा अध्यक्ष ने नगर आयुक्त कोटद्वार से भाबरवासियों द्वारा भाबर को स्वच्छ व सुंदर बनाएं रखने के लिए सड़कों के किनारे कूड़ेदान की मांग की, उन्होंने बताया कूड़ेदान ना होने के कारण लोग अपना कूड़ा रोड पर ही फेंक देते है जिस से बीमारी का खतरा बना रहते है विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत लाखों खर्चे पर बने शौचालय के बारे में भी अवगत कराया, सरकारी पैसा खर्च करने के बाद भी निगम के अंतर्गत शौचालय की उचित व्यवस्था नहीं है, प्रेक्षागृह में स्थित सार्वजनिक शौचालय की स्थिति पूरी तरह खराब है।
विधानसभा अध्यक्ष ने तेज बहाव के कारण क्षतिग्रस्त हो चुका पौड़ी मेरठ हाईवे पर स्थित सूखरो पुल के संपर्क मार्ग के बारे में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कोटद्वार को पत्र लिख कर अवगत कराया, उन्होंने बताया सड़क बहने से व विगत पिछली वर्ष पानी का बहुत तेज होने से धीरे-धीरे मिट्टी कटने से पुल का एप्रोच नीचे से खोखला हो चुका है जिसे शीघ्र अति शीघ्र ठीक करवाना आवश्यक है।
विधानसभा अध्यक्ष ने जिला अधिकारी पौड़ी को मुआवजा बांटने की प्रक्रिया में ढिलाई की वजह से कोटद्वार बाईपास के निर्माण रफ्तार में आ रही देरी के लिए पत्र लिखा और साथ ही डबराड़ गांव (रिखणीखाल विकासखंड) में दो माह से पेयजल की आपूर्ति न होने के कारण लोगों की परेशानी को जिलाधिकारी पत्र लिखकर मांगा जवाब। उन्होंने जल संस्थान कोटद्वार को रिखणीखाल ब्लॉक के पठोल गांव में जल्दीबाजी में बनाई गई योजना के कारण नल लगने के बाद पानी नही पहुंचने पर भी कारवाही हेतु पत्र लिखा। उन्होंने पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम कोटद्वार को भी पत्रों के माध्यम से मेरी जानकारी से अवगत कराया की कई वार्ड में लाइन लीकेज होने के कारण पेयजल संकट गहराया है जिस वजह से पानी उनके घर तक नहीं पहुंचता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments