Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Wednesday, August 19, 2026
Homeउत्तराखण्डकृषि मंत्री गणेश जोशी ने नैनबाग क्षेत्र को फल फट्टी घोषित करने...

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नैनबाग क्षेत्र को फल फट्टी घोषित करने की घोषणा

टिहरी/ जौनपुर। सूबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी शुक्रवार को टिहरी गढ़वाल के जौनपुर ब्लॉक के भटवाड़ी गांव पहुंचे। जहां कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा भटवाड़ी गांव के लिए की गई सामुदायिक भवन की घोषणा को पूर्ण करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड द्वारा ₹ 83.79 लाख की लागत से नव निर्मित कृषक सामुदायिक केंद्र (बारात घर) का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय बहुउद्देशीय शिविर का भी अवलोकन किया। भटवाड़ी गांव में आगमन पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक रूप से ढोल दमाऊ और पुष्प वर्षा एवं फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोकार्पण कार्यक्रम से पूर्व गौरजा देवी के मंदिर में दर्शन कर मां गौरजा का आशिर्वाद लिया और प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नैनबाग क्षेत्र को फल फट्टी घोषित करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नारे सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के नारे के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा धामी सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है उनका लोकार्पण भी करती है। मंत्री ने कहा जनता की सरकार जनता के द्वार नारे के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु संकल्पबद्ध है। निश्चित तौर पर इस बहुउद्देशीय भवन के निर्माण से क्षेत्र वासियों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर राजपुर विधायक खजान दास, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष राजेश नौटियाल, मंडल अध्यक्ष करण कंडारी, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र पंवार, ग्राम प्रधान राजवीर रावत, अनूप थपलियाल, प्रताप सिंह पंवार, बलवीर राणा एवं विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments