Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डकठिन परिस्थितियों में यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बना रहे हैं रेस्क्यू...

कठिन परिस्थितियों में यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बना रहे हैं रेस्क्यू योद्धा

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा को 35 दिन पूरे हो चुके हैं। यह पहली दफा है जब यात्रा शुरू होने के पांच हफ्तों में ही करीब साढ़े आठ लाख श्रद्धालु बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं जो कि एक नया कीर्तिमान है। भारी संख्या में देश-विदेश से केदारनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुखद एवं सुगम हो इसके लिए जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है।
करीब 20 किलोमीटर के कठिन पैदल मार्ग में कई बार यात्री बीमार एवं चोटिल हो जाते हैं। ऐसे यात्रियों को तत्परता के साथ रेस्क्यू कर उपचार उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एवं सुरक्षा बलों की सहायता से रेस्क्यू सिस्टम तैयार किया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि रेस्क्यू सिस्टम कारगर तरीके से कार्य कर सके इसके लिए पैदल यात्रा मार्ग को सात पड़ाव में विभाजित किया गया है। हर पड़ाव पर डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, यात्रा मैनेजमेंट फोर्स, एनडीआरएफ सहित प्रशासन के अन्य कार्मिक तैनात हैं। किसी भी यात्री के चोटिल या बीमार होने की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम उन्हें उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र पर रेस्क्यू के लिए लेकर जाते हैं। केस की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को देखते हुए कई दफा यात्रियों को उपचार हेतु हायर सेंटर तक भी रेस्क्यू किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान अब तक 356 लोगों को मैनुअल रेस्क्यू किया जा चुका है। वहीं 43 लोगों को हेली सेवा के माध्यम से एवं 67 लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से रेस्क्यू कर उपचार हेतु हायर सेंटर भेजा गया है। इसके साथ ही आगामी मानसून अवधि के दृष्टिगत सुरक्षा की दृष्टि से चिन्हित संवेदनशील 80 स्थानों से अतिक्रमण भी हटाया गया है तथा यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments