Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डबदरीनाथ व मंगलौर दोनों विधानसभा सीट रिकॉर्ड मतों से जीतकर इतिहास रचेगी...

बदरीनाथ व मंगलौर दोनों विधानसभा सीट रिकॉर्ड मतों से जीतकर इतिहास रचेगी भाजपाः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने उपचुनावों में दोनों सीट रिकॉर्ड मतों से जीतकर इतिहास रचने का दावा किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, जनता का अपने क्षेत्र के विकास के लिए कमल पर मुहर लगाना तय है, क्योंकि इंडी गठबंधन के सरकार में आने वाले झूठ का गुब्बारा फूट चुका हैं। साथ ही बाहरी उम्मीदवार के आरोपों पर पलटवार कर कहा, भाजपा में आकर सब हमारे अपने हो जाते हैं लेकिन कांग्रेस अपनों को भी पराया कर देती है। विभिन्न माध्यमों से मीडिया से हुई अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने बद्रीनाथ एवं मंगलोर सीटों पर कमल खिलने का दावा किया है। उन्होंने कहा, लोकसभा चुनावों के परिणामों ने एक बार पुनः साबित किया है कि देवभूमि में भाजपा का कोई विकल्प नहीं हैं। विपक्ष ने आम चुनावों में यह धारणा स्थापित करने की कोशिश की कि देश में उनकी सरकार आने वाली है । लेकिन जनता के निर्णय के बाद शीशे की तरह साफ हो गया है कि मोदी जी के मार्गदर्शन और धामी जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में हुए विकास कामों से वे बेहद प्रसन्न हैं। वहां की जनता भली भांति वाकिफ है कि ये चुनाव पूरी तरह से क्षेत्रीय विकास की आकांक्षाओं को पूर्ण करने वाले जनप्रतिनिधि का चुनाव हैं। साथ ही भाजपा का प्रतिनिधि ही डबल इंजन सरकार से समन्वय स्थापित करते हुए अपनी विधानसभा का सर्वांगीण विकास करने में सक्षम होगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा, उपचुनाव में कोई भी मतदाता विपक्ष को वोट देकर अपना अमूल्य मत बर्बाद नही करनें वाला है।
उन्होंने बाहरी उम्मीदवार होने के आरोपों को खीज बताते हुए कहा, मुद्दाविहीन, विचारहीन और संगठनविहीन कांग्रेस को तो पार्टी के अंदर या बाहर कहीं भी कोई मजबूत प्रत्याशी नहीं मिलता हैं। जहां तक भाजपा की बात है तो हमारी पार्टी अपने यहां आने वाले सभी लोगों को समान रूप से स्वीकार करती है लिहाजा हमारे यहां सक्षम एवं मजबूत उम्मीदवार को बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ाया जाता हैं। दोनांे सीटों पर जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा, बद्रीनाथ सीट पर तो हमारे पास राजेंद्र भंडारी के रूप में निर्वतमान विधायक हैं, लिहाजा वहां की जनता डबल इंजन सरकार में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए वोट करेगी। वहीं मंगलोर सीट को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के बाद, पहली बार वे इस सीट को जीतकर इतिहास रचने जा रहे हैं। मंगलोर की जनता क्षेत्र का विकास चाहती है, लिहाजा इस बार विपक्ष की सरकार बनने वाली अफवाह भी कारगर नहीं होने वाली है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की भ्रम फैलाने वाली रणनीति भी असफल हो गई है, लिहाजा इन उपचुनावों की दोनो सीटें हम प्रचंड बहुमत से जीतने जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments