Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तराखण्डडॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पूरा जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता...

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पूरा जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता को समर्पित रहाः जोशी

देहरादून। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के बड़ोवाला में एक निजी वेडिंग प्वाइंट में भारतीय जनता पार्टी जिला देहरादून ग्रामीण द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं राजनीतिक चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मृति दिवस के उपलक्ष में आयोजित विचार गोष्ठी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डॉ मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजली दी।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पूरा जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता को समर्पित रहा। उन्होंने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। मंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अखंड और एक भारत के लिए कश्मीर को देश की मुख्यधारा में लाना चाहते थे। उन्होंने एक निशान, एक विधान और एक प्रधान का मत रखा था। वे महान विचारक दार्शनिक के साथ ही एक महान शिक्षक और राष्ट्रभक्त थे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पद चिन्हों पर चलते हुए केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर एक देश एक निशान एक विधान के सिद्धांत को साकार किया। मंत्री ने सभी को संकल्प लेने का आव्हान करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद पीओके भी हमारा होगा। उन्होंने कहा भारत माता के लिए उनका संकल्प और विचार हम सभी के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा जनसंघ की स्थापना करने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जो पौधा लगाया था वो आज उन्ही के विचारों पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। मंत्री ने सभी से श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को आत्मसात करते हुए उनके विचारों और सिद्धांतों पर चलने का आव्हान किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मीता सिंह, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, मंडल अध्यक्ष सहसपुर प्रमोद सिंह, संयोजक नीरज चौहान, महामंत्री धर्मपाल, मंजू नेगी, सुरेश उनियाल, प्रमोद रतूड़ी, दर्शन रावत, धीरज चौहान, विनोद कश्यप, ओमवीर राघव आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments