Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डराजभवन के कार्मिकों के परिवार मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल

राजभवन के कार्मिकों के परिवार मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल

नैनीताल। राजभवन, नैनीताल में सोमवार को राजभवन में तैनात समस्त कार्मिकों एवं उनके परिजनों हेतु परिवार मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस परिवार मिलन कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कार्मिकों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कार्मिकों की कार्यालयी और व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में जानकारी ली और हर संभव समाधान का आश्वासन दिया।
राज्यपाल ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि राजभवन में कार्य करने वाले सभी अधिकारी एवं कर्मचारी एक परिवार के रूप में हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के किसी भी सदस्य की समस्या मेरी समस्या है जिनका निदान करना मेरी प्राथमिकताओं में रहेगा। राज्यपाल ने कहा कि राजभवन नैनीताल को 125 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और अभी तक इसकी सुंदरता, और भव्यता जीवंत है, इसके लिए उन्होंने भवन के रखरखाव करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की।
राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक शासकीय कार्मिक अपने कार्यों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करें। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्यों में उत्कृष्टता और अपने उत्तरदायित्वों के प्रति खरा उतर कर नई चुनौतियों के लिए हमेशा तैयार रहें। इस अवसर पर कार्मिकों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, परिसहाय अमित श्रीवास्तव, मेजर सुमित कुमार, कॉम्पट्रोलर प्रमोद चमोली, सूचना अधिकारी अजनेश राणा, प्रोटोकॉल अधिकारी संतोष सकलानी, सीएसओ दीपक कुमार सहित राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा उनके परिजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments