Latest news
वाहन पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, दो लोगों की मौत, तीन घायल अलकनंदा में समाया ट्रक, चालक की दर्दनाक मौत मंत्री जोशी ने की केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं एवं मानसून तैयारियों की व्यापक समीक्षा मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीतिः रेखा आर्या 12 वर्षों की विकास यात्रा, देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्यायः गणेश जोशी ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के लिए कौशल विकास को नाबार्ड ने आयोजित की कार्यशाला जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार देहरादून में 15 जून से 15 जुलाई तक चलेगा वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन, उत्तराखंड में शोक की लहर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंची

[t4b-ticker]

Saturday, June 13, 2026
Homeउत्तराखण्डसूचना विभाग में तीन कार्मिकों को सेवानिवृति पर दी गई भावभीनी विदाई

सूचना विभाग में तीन कार्मिकों को सेवानिवृति पर दी गई भावभीनी विदाई

देहरादून। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखण्ड में अधिवर्षता आयु पूरी करने पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री पान सिंह बिष्ट, सूचना अधिकारी प्रमोद चंद्र तिवारी और टेक्निकल सहायक परवेजुल हसन को विभाग की ओर से सेवानिवृत समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों द्वारा विभाग को दिए गए सराहनीय योगदान को अधिकारियों और कर्मचारियों ने याद किया।
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखण्ड निदेशालय में आयोजित सेवानिवृत्त समारोह में मुख्य अतिथि विभाग के अपर निदेशक श्री आशीष त्रिपाठी ने कहा कि सेवानिवृत हो रहे तीनों कार्मिकों ने विभाग को गौरवमयी सेवाएं दी। इससे हर कार्मिक गौरांवित होता है। कोई भी कार्मिक हो वह विभाग का चेहरा होते हैं।  तीनों कार्मिकों ने भी इसी के अनुरूप विभाग को सेवाएं दीं।
संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने कहा कि नौकरी पाने से ज्यादा सम्मान से सेवानिवृत्त होना ज्यादा खुशी का क्षण होता है। यह एक बड़ी उपलब्धि होती है। उप निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव और रवि बिजारनिया ने भी तीनों कार्मिकों द्वारा विभाग को दी गई सराहनीय सेवाओं को याद किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक एलपी भट्ट, फिल्म फोटो अधिकारी शेखर चंद्र जोशी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रणजीत सिंह बुदियाल, कैलाश रावत, सुरेश भट्ट, प्रशांत रावत, सहित सूचना विभाग के अधिकारी और कर्मचारी और वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments