Latest news
सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार व आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण को लेकर सीएम ने की समीक्षा बैठक मुख्य सचिव ने कुंभ से संबंधित कार्यों के शासनादेश शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत पीएम, राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं सीएम को सौंपा गया ज्ञापन एमडीडीए की 113वीं बोर्ड बैठक में जनहित, हरियाली और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहा फोकस जनता दरबार में छलका बुजुर्ग का दर्द, पुत्र-पुत्रबधू पर उत्पीड़न का आरोप, वरिष्ठ नागरिक अधिनियम में का... आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वित्तीय साक्षरता शिविर का दौरा किया मुख्य सचिव ने की स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 की समीक्षा मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा के लिए एलपीजी आपूर्ति शतप्रतिशत बनाए रखने का किया अनुरोध विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल की गुंडागर्दी पर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने लिया स्वतः संज्ञान विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र की तैयारियों को लेकर स्पीकर ने ली बैठक

[t4b-ticker]

Tuesday, April 28, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से भेंट कर दी...

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से भेंट कर दी बधाई

देहरादून। उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने शुक्रवार सांय को नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से भेंट कर उन्हें लोकसभा अध्यक्ष के रूप में दूसरे कार्यकाल की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने ओम बिड़ला को 18वीं लोकसभा के स्पीकर के रूप में चुने जाने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा की यह ऐतिहासित क्षण है। बिड़ला जी दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बने हैं। 17 वीं लोकसभा में उनकी अध्यक्षता में कई ऐसे ऐतिहासिक कार्य हुए जिन्हें सदैव संसदीय इतिहास भी याद रखेगा।
अब 18 वीं लोकसभा में भी ओम बिड़ला की अध्यक्षता के दौरान देश को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार की ओर से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए ऐतिहासिक कदमों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा की इस लोकसभा से देश के 140 करोड लोगों की उम्मीदें और आकांक्षाएं बहुत हैं जिन्हें पूरा करने में ओम बिड़ला सक्षम होंगे ऐसा उनका अटल विश्वास है। उन्होंने कहा की इस कार्यकाल में भी बिड़ला जी के अनुभव से सदन का गौरव उत्तरोत्तर बढ़ेगा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती मिलने के साथ संसदीय मर्यादाओं का एक नूतन अध्याय रचा जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments