Latest news
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक 23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प

[t4b-ticker]

Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में जल्द बनेगा मेडिकल बोर्ड

उत्तराखंड में जल्द बनेगा मेडिकल बोर्ड

नैनीताल। प्रदेश के उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत अपने दो दिवसीय दौरे के तहत नैनीताल में रहे। इस दौरान धन सिंह रावत ने नैनीताल में जिले भर के विभागीय अधिकारियों के साथ सरकारी योजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान धन सिंह रावत ने कहा स्थानांतरण के लिए मेडिकल लगाने वाले शिक्षकों का परीक्षण राज्यस्तरीय चिकित्सा बोर्ड से होगा।
दूसरी ओर, प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर सात हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया आरंभ हो गई है. मंत्री ने कहा इस साल 500 चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी। सरकारी अस्पतालों में अब भर्ती होने या रेफर वाले अस्पताल में एक ही पर्ची काम आएगी। देर रात तक नैनीताल क्लब में आयोजित मैराथन बैठक में कैबिनेट मंत्री घन सिंह रावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। धन सिंह रावत ने कहा अस्पतालों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। इससे वह डिजिटल माध्यम से किसी भी दिन अस्पताल की व्यवस्थाओं समेत अन्य गतिविधियों का निरीक्षण कर सकते हैं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिले को 54 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने सीएमओ को अस्पतालों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, हर दिन बेड सीट बदलने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा हर अस्पताल के बाहर बड़े-बड़े होर्डिंग में अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की पूरी जानकारी अंकित हो, जिससे मरीजों को सुविधाओ की जानकारी मिलेगी। बैठक में विधायक सरिता आर्य ने बेतालघाट में शिक्षकों की कमी दूर करने का अनुरोध किया। साथ ही बेतालघाट क्षेत्र में आग की चपेट में आए विद्यालय के बारे में जानकरी दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments