Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तराखण्डभारी बारिश के चलते बरसाती बीन नदी उफान पर

भारी बारिश के चलते बरसाती बीन नदी उफान पर

ऋषिकेश। बैराज चीला मार्ग पर पड़ने वाली बरसाती बीन नदी भारी बारिश के चलते लगातार उफान पर है। नदी का जलस्तर कभी कम तो कभी बहुत ज्यादा हो रहा है। इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन हरिद्वार ऋषिकेश के अलावा कई जगहों के लिए आवागमन करते हैं। यमकेश्वर प्रखंड को भी यही रास्ता ऋषिकेश हरिद्वार से जोड़ता है। नदी के उफान पर आने से वाहन सवार लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। नदी के उफान पर आने के बावजूद लोग मजबूरी में अपनी जान को खतरे में डालते हुए नदी को वाहनों से पार कर रहे हैं। हल्की सी लापरवाही कभी भी वाहन सवारों की जान को खतरे में डाल सकती है। पहले भी कई बार इस नदी में जलस्तर बढ़ने से हादसे हो चुके हैं। पैदल चलने वाले लोग भी जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं। उत्तराखंड गठन से पहले से ही बीन नदी पर पुल बनाने की मांग चली आ रही है, जो आज तक परवान नहीं चढ़ी है. त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री रहते हुए पुल बनाने की घोषणा की थी। लेकिन निजाम बदलते ही प्रशासन के दफ्तरों में पुल बनाने की फाइल धूल फांक रही है। इस लापरवाही का खामियाजा हर बरसात में हजारों लोगों और पर्यटकों को भुगतना पड़ता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments