Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

राज्यपाल ने केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री से प्रदेश की रोड कनेक्टिविटी से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री एवं राज्यपाल के मध्य उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए बाईपास मोटर मार्गों के निर्माण, प्रमुख शहरों में पार्किंग सुविधा विकसित किए जाने, रोपवे निर्माण सहित ऑली हेतु अवसंरचनात्मक सुविधाओं को बढ़ाने, सड़क मार्ग के विकास आदि विषयों पर बहुत सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान राज्यपाल ने उत्तराखण्ड में उच्च गुणवत्तायुक्त सड़कों के निर्माण तथा विभिन्न अवसंरचनात्मक कार्यों हेतु सड़क परिवहन मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments