Latest news
केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम की तकनीकी जांच, डीएम ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग विधानसभा चुनाव को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डबदरीनाथ के नायब रावल प्रभारी रावल के रूप में संभालेंगे बदरीनाथ धाम...

बदरीनाथ के नायब रावल प्रभारी रावल के रूप में संभालेंगे बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना का दायित्व

बदरीनाथ। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने श्री बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के आवेदन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में आज शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए गए हैं। रावल की सेवानिवृत्ति के बाद नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी भगवान बदरी विशाल की पूजा-पाठ का जिम्मा संभालेंगे। उल्लैखनीय है कि निवर्तमान रावल ने स्वास्थ्य कारणों से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति हेतु आवेदन किया था।
रावल को प्रभारी रावल के रूप में पूजा-अर्चना का कार्यभार सौंपने के लिए धार्मिक परंपराओं और मान्यताओं के अनुरूप कल 13 व 14 जुलाई को दो दिन तक श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति पदाधिकारियों, डिमरी भितरी बडुवाजनों, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत एवं कमदी, मेहता, भंडारी थोक पदाधिकारियों सहित बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह की उपस्थिति में श्री बदरीनाथ धाम में विभिन्न अनुष्ठान आयोजित होंगे। बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी तथा वेदपाठीगण डिमरी पुजारी समुदाय एवं हकहकूकधारियों के सानिध्य में 13 जुलाई शनिवार एवं 14 जुलाई रविवार को धार्मिक अनुष्ठानों के पूर्ण करेंगे। रविवार 14 जुलाई से बतौर प्रभारी रावल अमरनाथ नंबूदरी श्री बदरीनाथ धाम में पूजा- अर्चना का दायित्व संभालेंगे। आज शुक्रवार को बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने अध्यक्ष अजेंद्र अजय की स्वीकृति के बाद रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी को स्वैच्छिक सेवानिवृति और नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी को प्रभारी रावल के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के संबंध में पृथक दृ पृथक आदेश जारी कर दिए हैं।श्री बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने बताया कि नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी को पूजा-अर्चना का दायित्व देने से पहले विभिन्न धार्मिक रस्मों को पूरा किया जायेगा। कल शनिवार 13 जुलाई को प्रातरू 9 बजे नायब रावल के मुंडन के बाद पूर्वाह्न10.30 बजे हवन व शुद्धिकरण के साथ नायब रावल का तिलपात्र किया जाएगा। 14 जुलाई को प्रातरू 7.30 बजे नायब रावल बदरीनाथ स्थित पंच धाराओं के जल से स्नान तथा पंच शिलाओं नारद शिला, नरसिंह शिला, वराह शिला, गरूड़ शिला व मार्कंण्डेय शिला का दर्शन करेंगे। इसके पश्चात निवर्तमान रावल से मंत्र,आशीर्वाद लेकर नये रावल के रूप में प्रातरू 8.30 बजे बाल भोग के बाद प्रातरू 9 बजे निवर्तमान रावल से धर्म छड़ी प्राप्तकर पहली बार श्री बदरीनाथ मंदिर गर्भगृह में पूजा-अर्चना हेतु प्रवेश करेंगे।श्री बदरीनाथ धाम के प्रभारी अधिकारीध् मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चैहान ने बताया है कि निवर्तमान रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी का विदाई सम्मान समारोह भी 14 जुलाई को संपन्न होगा जिसमें मंदिर समिति पदाधिकारी, अधिकारी दृ कर्मचारी एवं तीर्थ पुरोहित सेवानिवृत्त रावल को विदाई देंगे। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि दो दिन के धार्मिक अनुष्ठान के अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार, श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, तथा पंचायत पदाधिकारी एवं श्री बदरीनाथ मंदिर के भितरी बडुवागण, मंदिर समिति सदस्य वीरेंद्र असवाल, सदस्य भास्कर डिमरी, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह, विशेष कार्याधिकारी रमेश सिंह रावत, प्रभारी अधिकारी गिरीश चैहान,मंदिर अधिकारी राजेंद्र चैहान, वेदपाठी रविंद्र भट्ट एवं हक हकूकधारी कमदी, मेहता, भंडारी थोक के हकहकूकधारी, पदाधिकारीगण,बामणी, पांडुकेश्वर, माणा के हकहकूकधारी सहित तीर्थ पुरोहित तथा मंदिर कर्मचारीगण बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments