Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डहरेला पर मुख्यमंत्री धामी के विजन को एमडीडीए ने धरातल पर उतारा,...

हरेला पर मुख्यमंत्री धामी के विजन को एमडीडीए ने धरातल पर उतारा, शहर में किया गया वृहद पौधरोपण

देहरादून। हरेला पर्व के अवसर पर आज मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों पर सघन पौधरोपण किया गया। आज विभिन्न स्थानों पर प्राधिकरण ने जनसामान्य के सहयोग से लगभग चार हजार पौधों का रोपण किया। एमडीडीए उपाध्यक्ष श्री बंशीधर तिवारी ने कहा कि मानसून सीजन में प्राधिकरण ने एक लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य लिया है।
गौरतलब है कि शहर में हरियाली को प्राधिकरण द्वारा अधिक से अधिक प्रोत्साहन दिया जा रहा है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष स्वयं इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं और उस कार्य में तमाम बिल्डर्स से लेकर स्वयं सेवी संस्थाओं व रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी का सहयोग लिया जा रहा है। गत दिनों प्राधिकरण उपाध्यक्ष की पहल पर शहर के विभिन्न मार्गों को अलग-अलग बिल्डर्स ने गोद लिया है। यहां लगाए जाने वाले पौधों व उनकी देखरेख का जिम्मा उन्हीं पर होगा। प्राधिकरण उपाध्यक्ष की पहल पर हरियाली के इस अभियान में तमाम सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों को भी जोड़ा जा रहा है। उन्हें हरियाली व जल संरक्षण दोनों प्रयासों के किये वृहद स्तर पर प्रेरित किया जा रहा है। जिस प्रकार से इस वर्ष देहरादून शहर में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़े उसे लेकर भी उपाध्यक्ष महोदय का अधिक से अधिक फोकस शहर को हरा-भरा बनाने पर है। इसी कड़ी में शहर के अनेक स्थानों पर फलदार व औषधीय गुणों वाले पेड़ों का रोपण किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को आगे बढ़ाते हुए जनपद में प्राधिकरण द्वारा वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। बताया गया कि आज हरिद्वार बायपास रोड पर उपाध्यक्ष श्री बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में प्राधिकरण के समस्त स्टाफ व विजिलेंस के एसएसपी श्री धीरेंद्र गुंज्याल व एसपी विजिलेंस के नेतृत्व में विजिलेंस रोड पर तमाम कार्मिकों द्वारा वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया। ’इसके बाद दून विहार जाखन में भी प्राधिकरण ने आम जन के सहयोग से विभिन्न फलदार पौधों आदि का रोपण किया। ’इस अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, पूर्व डीजीपी श्री अनिल रतूड़ी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि शहर को हरा भरा बनाने की दिशा में एमडीडीए अच्छा कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी पौधे लगाए जा रहे हैं, उनकी देखरेख भी प्राधिकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने आमजन को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनेसे अधिक से अधिक पौधरोपण की अपील की। इसके अलावा प्राधिकरण की ओर से तमाम स्कूलों, रेसिडेंट वेलफेयर सोसाइटी को पौधे वितरित किये गए थे जिनके द्वारा आज वृहद स्तर पर खाली स्थानों पर पौधों का रोपण किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments