Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराध400 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

400 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ऋषिकेश: थाना मुनिकीरेती पुलिस ने 400 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद उस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना मुनिकीरेती पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 9 नवंबर को मुखबिर की जानकारी उन्हें प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस ने भद्रकाली चौकी के समीप हर्बल गार्डन ढालवाला के पास अमनदीप निवासी मकान नंबर 2 सी 1919-ई हकीकत नगर, थाना सदर, सहारनपुर उत्तर प्रदेश के पास से 400 ग्राम चरस के साथ अपनी हिरासत में ले लिया। बरामद किए गए चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 40 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक पिंकी तोमर, कोंस्टेबल अवध नारायण और विवेक कुमार शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments