Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधकिसान के साथ मारपीट कर नकदी लूट फारार हुए बदमाश

किसान के साथ मारपीट कर नकदी लूट फारार हुए बदमाश

रुड़की : रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी एक किसान के साथ मारपीट कर नकदी लूट ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को इलाज के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से अस्पताल के डाक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। अब तहरीर के आधार पर मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी सलमान किसान है। बुधवार को ट्रैक्टर ट्राली से इकबालपुर स्थित चरखी पर गन्ना बेचकर वापस लौट रहा था। जैसे ही सलमान झबरेड़ा स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने सलमान के साथ मारपीट शुरू कर दी और लूट ली वही शोर-शराबा सुनकर मौके पर जमा हुई भीड़ को आता देख बदमाश मौके से फरार हो गए। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवा दिया। वहीं अस्पताल के डाक्टरों ने किसान की हालत को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। साथ ही घटनास्थल पर बदमाशों द्वारा छोड़ी गई एक मोटर साइकिल को अपने कब्जे में ले लिया गया ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments