Latest news
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक 23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प

[t4b-ticker]

Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखण्डशिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने अठूरवाला में बीईओ कार्यालय के नव-निर्मित...

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने अठूरवाला में बीईओ कार्यालय के नव-निर्मित भवन का लोकार्पण किया

देहरादून/डोईवाला। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने देहरादून जनपद के डोईवाला विकासखण्ड के अठूरवाला में विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय के नव-निर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, और डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला भी उपस्थित थे। शिक्षा मंत्री श्री रावत ने इस अवसर पर कहा कि ष्ब्लॉक स्तर पर छात्र-छात्राओं को क्वालिटी एजुकेशन उपलब्ध कराने के लिये यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस नव-निर्मित भवन से शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित होंगे और शिक्षकों को बेहतर संसाधन एवं सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सकेगी।
विधायक बृजभूषण गैरोला ने भी इस अवसर पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ष्इस नव-निर्मित भवन से शिक्षा के क्षेत्र में सुधार होगा और क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को इससे बहुत लाभ मिलेगा। शिक्षा का स्तर बढ़ेगा और भविष्य में हमारे क्षेत्र के युवा बेहतर अवसर प्राप्त कर सकेंगे। मैं शिक्षा मंत्री का धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने हमारे क्षेत्र के विकास के लिए इस महत्वपूर्ण कदम को उठाया।
डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा, यह नया भवन हमारे क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा। इससे हमारे छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी और शिक्षकों को भी बेहतर संसाधन मिलेंगे। मैं इस महत्वपूर्ण पहल के लिए माननीय शिक्षा मंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूँ। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने नव-निर्मित भवन की सराहना की और इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा देने वाला कदम बताया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। यह आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है, जो भविष्य में विद्यार्थियों के लिए लाभकारी साबित होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments