Latest news
मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकारः मंत्री मदन कौशिक चमोली में टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज मेडटेक कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज ने नए इनोवेशन हब का उ‌द्घाटन किया मुख्यमंत्री ने जीआईसी लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश रिकॉर्ड सरकारी नौकरियों के बाद युवाओं के लिए कौशल और उद्यमिता पर जोर स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प

[t4b-ticker]

Monday, August 17, 2026
Homeउत्तराखण्डधामों के नामों का दुरुपयोग करने पर कड़े कानून बनाये पर मुख्यमंत्री...

धामों के नामों का दुरुपयोग करने पर कड़े कानून बनाये पर मुख्यमंत्री धामी का अभिनंदन करेंगा संत समाज

हरिद्वार। हरिद्वार स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की कपिल वाटिका में दिगंबर अखाड़े के सचिव बाबा हठयोगी के साथ महामंडलेश्वर, बैरागी और सन्यासी एवं महंतों नेे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में चारों धामों के नाम का दुरुपयोग रोकने एवं कार्रवाई के लिए कड़े कानून बनाने को लेकर जारी हुए प्रस्ताव पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों, महामंडलेश्वर और महंतों ने बैठक कर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस निर्णय से चारधामों के साथ अन्य ट्रस्ट या समितियों के नाम का कोई दुरुपयोग नहीं कर सकेगा। संतों एवं महंतों ने इस ऐतिहासिक निर्णय पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन करने का निर्णय लिया। इसे लेकर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल को ज्ञापन सौंपा।
श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की कपिल वाटिका में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंडलेश्वर और महंतों की बैठक परिषद के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता महामंडलेश्वर बाबा हठयोगी के नेतृत्व में हुई, बाबा हठयोगी के साथ महामंडलेश्वर एवं महंतों ने कहा कि उत्तराखंड के चारधामों के नाम पर कुछ स्थानों पर कुछ कथित लोग धामों के नाम का प्रयोग कर ट्रस्ट, समिति एवं अन्य संस्थान बनाने का काम कर रहे हैं। जिससे आमजन की धार्मिक भावना आहत हो रही है और असमंजस्य की स्थिति पैदा हो रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड के धामों का नाम प्रयोग करने के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कानून प्रस्ताव जारी किया है, जोकि अपने में ऐतिहासिक निर्णय है। इस कानून के बनने से धामों के नामों का प्रयोग करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णय की सराहना करते हुए उन्हें संत समाज की ओर से उनका अभिनंदन करने करने का निर्णय लिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सनातन धर्म के लिए हमेशा समर्पित है और जनता की भावना आहत नहीं होने दी जाएगी, इसके लिए मुख्यमंत्री जी का निर्णय ऐतिहासिक है।
इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी महेश्वरानंद, महंत देव गिरी, महंत सूर्यमोहन गिरि, महंत विष्णु दास, महंत रामेंद्र पुरी महाराज, महंत महेश गिरि, महंत विनोद पुरी, महंत प्रेमदास, युवा साधु समाज के महामंत्री महंत रविदेव शास्त्री, महंत प्रमोद दास, महंत सीताराम दास, महंत प्रहलाददास, महंत कन्हैया दास, महंत भगवत भारती, महंत गिरिजानंद महाराज, मंहत सुतिक्षण मुनी, महंत कृष्णानंद पूर्व विधायक संजय गुप्ता एवं उप जिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments