Latest news
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई प्राइमरी शिक्षकों ने किया नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम आवास कूच राज्यपाल ने किए केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकताः महाराज कालडी से केदारनाथ तक आध्यात्मिक एकता का संदेश, 14 दिन बाद पहले चरण का समापन मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी 78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति एफडीए की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

[t4b-ticker]

Sunday, October 25, 2026
Homeउत्तराखण्डग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति ने राज्यपाल से की भेंट

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. संजय जसोला ने शिष्टाचार भेंट कर विश्वविद्यालय द्वारा उत्तराखंड के सभी निजी विश्वविद्यालयों को एक प्लेटफार्म पर लाने के लिए बनाए गए डैशबोर्ड के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया। राज्यपाल द्वारा विश्वविद्यालय को पूर्व में निजी विश्वविद्यालयों को एक प्लेटफार्म पर लाने के उद्देश्य से एक डैशबोर्ड तैयार करने का अनुरोध किया गया था।
कुलपति ने प्रस्तुतीकरण देते हुए बताया कि इस डैशबोर्ड में राज्य के सभी निजी विश्वविद्यालयों को शामिल किया जाएगा जिसमें विश्वविद्यालयों की उपलब्धियां, बेस्ट प्रैक्टिसेज, शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार एवं अनुसंधान, पेटेंट, एमओयू, प्लेसमेंट आदि की जानकारी उपलब्ध रहेगी। इसके माध्यम से एक विश्वविद्यालय दूसरे विश्वविद्यालयों द्वारा अपनाई जा रही अभिनव पहल, नवाचार एवं अनुसंधान सहित अन्य विषयों पर समन्वय कर सकेंगे।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि देश एवं प्रदेश के विकास में विश्वविद्यालयों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के निजी विश्वविद्यालय शिक्षा के उन्नयन के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं और वे देश और दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा की इस डैशबोर्ड को बनाए जाने का उद्देश्य सभी निजी विश्वविद्यालयों को एक प्लेटफार्म में लाकर एक-दूसरे से संवाद और समन्वय किया जाना है। विश्वविद्यालयों के शोध एवं नवाचार का लाभ प्रदेश के साथ-साथ देश को मिले और वे एक-दूसरे से अनुभवों का लाभ लें। उन्होंने कहा कि देहरादून अपने आप में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रदेश की उपलब्धियां और प्रगति सराहनीय हैं। राज्यपाल ने इस डैशबोर्ड को तैयार करने वाले विश्वविद्यालय के छात्र अभिनव प्रजापति को भी शाबासी दी और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments