Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमेडिकल फैकल्टी की नियुक्ति से शैक्षणिक गतिविधि में होगा सुधार

मेडिकल फैकल्टी की नियुक्ति से शैक्षणिक गतिविधि में होगा सुधार

देहरादून। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में मेडिकल फैकल्टी की कमी को दूर करते हुये राज्य सरकार ने विभिन्न संकायों में संविदा के माध्यम से लगभग एक दर्जन मेडिकल फैकल्टी की नियुक्ति को मंजूरी दी है। इन मेडिकल फैकल्टी की नियुक्ति से मेडिकल कॉलेज में जहां शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार आयेगा वहीं यहां आने वाले मरीजों को बेतहर उपचार मिल सकेगा।
सूबे के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल फैकल्टी की कमी को दूर करने के लिये राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में संविदा के आधार पर विभिन्न संकायों में लगभग एक दर्जन मेडिकल फैकल्टी नियुक्त की जायेगी, जिसकी मंजूरी सरकार ने दे दी है। जिसमें फार्माकोलॉजी विभाग के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर डॉ. अंकिता बिष्ट, माइक्रोबायोलॉजी में डॉ. प्रियंका टम्टा, डॉ. रितिका, नेत्र रोग में डॉ. हमानी जेलखानी, यूरोलॉजी में डॉ. असितकुमार चैधरी, सर्जिकल ऑकोलॉजी में डॉ. शिवांगी सुंदरम, रेडियेशन फिजीक्सध्मेडिकल फिजीसस्ट में डॉ. शुभम दास शामिल है। इसी प्रकार जनरल सर्जरी में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर डॉ. श्वेताभ प्रधान तथा अस्थि रोग विभाग में डॉ. दिवाकर प्रताप शामिल है। इन सभी संकाय सदस्यों का चयन हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में गठित समिति ने वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से हुआ है। चयनित मेडिकल फैकल्टी को तीन वर्ष अथवा उक्त पदों पर नियमित नियुक्ति होने तक जो भी पहले हो के लिये नियुक्त किया गया है। मेडिकल फैकल्टी की नियुक्ति से मेडिकल कॉलेज में जहां शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार आयेगा वहीं यहां आने वाले मरीजों को बेतहर उपचार मिल सकेगा। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का कहना है कि हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में विभिन्न संकायों में मेडिकल फैकल्टी की नियुक्ति कर दी गई है। जिससे कॉलेज में संकाय सदस्यों की कमी दूर कर दी है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक राजकीय मेडिकल कॉलेज में शत-प्रतिशत मेडिकल फैकल्टी की तैनाती करना है, इसके प्रयास लगातार किये जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments