Latest news
रक्तदान समाज सेवा का सरलतम माध्यमः सविता कपूर सूबे की सहकारी समितियों के चुनावों में भाजपा का जबरदस्त दबदबा गोवा से फरार ‘सेक्सटॉर्शन’ रैकेट गैंग का सरगना एसटीएफ उत्तराखण्ड ने दून से किया गिरफ्तार सीएम ने विधायक दीवान सिंह बिष्ट की पत्नी के निधन पर दुख व्यक्त किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन सीएम ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में नवनिर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण सचिवालय में रन फॉर हेल्थ दौड़ में कार्मिकों ने दिखाया दम-खम सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशों पर एक्शन मोड में प्रशासन, कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थान महिलाओं के लि...

[t4b-ticker]

Monday, May 25, 2026
Homeउत्तराखण्डस्मार्ट सिटी के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किया ग्रीन बिल्डिंग का...

स्मार्ट सिटी के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किया ग्रीन बिल्डिंग का निरीक्षण

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के द्वारा ग्रीन बिल्डिंग परियोजना के कार्य को समय से पूरा करने से संबंधित दिये गये निर्देशों के क्रम में आज देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा बनायी जा रही ग्रीन बिल्डिंग का देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी तीरथपाल सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया।
उन्होंने कार्यदायी संस्था को विभिन्न निर्देश दिए। अधिशाशी अभियंता सीपीडब्ल्यूडी को निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। निर्माण कार्य के लिए तुरंत वर्क प्लान सबमिट करने हेतु निर्देश दिए। कार्मिकों की सुरक्षा हेतु पीपीई पहने के लिए भी निर्देश दिए गए।
भवन निर्माण परिसर से सटी बाउंड्री की सुरक्षा का भी जायजा लिया। कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य के दौरान आस पास स्तिथ आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसका ध्यान रखा जाये। कार्य संस्था को कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया। ग्रीन बिल्डिंग परियोजना अध्यतन स्तिथिः ग्रीन बिल्डिंग में फाउंडेशन हेतु राफ्ट में कंक्रीट का कार्य सीडब्ल्यूडी द्वारा किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments