Latest news
सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आमवाला तरला से धौलास आवासीय योजना तक एमडीडीए उपाध्यक्ष का मैराथन निरीक्षण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षाः रेखा आर्या अगामी कैबिनेट में रखा जायेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य का प्रस्तावः डॉ. धन सिंह रावत रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 105 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति दी उत्तराखण्ड में 13 बीएलओ ने 8 दिन में पूर्ण किया एसआईआर का कार्य

[t4b-ticker]

Thursday, June 18, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य को रेल परियोजनाओं के लिए 5 हजार करोड़ से अधिक की...

राज्य को रेल परियोजनाओं के लिए 5 हजार करोड़ से अधिक की धनराशि आवंटित होने पर सीएम ने जताया आभार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के लिए विभिन्न रेल परियोजनाओं के लिए इस वर्ष के बजट में 05 हजार करोड़ से अधिक की धनराशि आवंटित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस धनराशि से राज्य में रेल सुविधाओं के विकास में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य महत्व की महत्वाकांक्षी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। 2026 तक इस परियोजना के पूर्ण होने की पूरी संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यहित की बागेश्वर टनकपुर बागेश्वर गैरसैंण ऋषिकेश-उत्तरकाशी तथा देहरादून सहारनपुर रेलवे लाइनों की डीपीआर तैयार किए जाने तथा 03 रेल परियोजनाओं का कार्य गतिमान है। मुख्यमंत्री ने देहरादून, हरिद्वार, हर्रावाला, काशीपुर, काठगोदाम, किच्छा, कोटद्वार, लालकुआँ, रामनगर, रूड़की तथा टनकपुर रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशनों के रूप में विकसित किये जाने की योजना पर भी केंद्र सरकार का आभार जताया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments