Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
HomeUncategorizedजिला चिकित्सालय माधवाश्रम में डॉक्टरों का चमत्कार

जिला चिकित्सालय माधवाश्रम में डॉक्टरों का चमत्कार

रुद्रप्रयाग। जिला चिकित्सालय माधवाश्रम कोटेश्वर में डॉ पुष्कर शुक्ला और उनकी टीम ने परफोरेशन जैसी आंत फटने वाली गंभीर बीमारी का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया है। अगस्त्यमुनि निवासी 32 वर्षीय गणेश के जटिल ऑपरेशन में दो से तीन घंटे का समय लगा। मरीज के परिजनों ने खुशी जाहिर करते हुए चिकित्सक व उनकी टीम का आभार जताया।
बता दें कि मरीज गणेश का यह ऑपरेशन आयुष्मान कार्ड के तहत बिलकुल मुफ्त में हुआ है। मरीज का प्राथमिक उपचार अगस्त्यमुनि में चिकित्सक अतुल उपाध्याय ने किया और उन्होंने मरीज को सही समय पर जिला चिकित्सालय माधवाश्रम कोटेश्वर भेजा। सही समय पर गणेश का ऑपरेशन किया गया, अगर सही समय पर ऑपरेशन नहीं होता तो जहर पूरे शरीर में फैल जाता और मरीज की जान बचाना मुश्किल हो जाता। मरीज का लैट्रिन का रास्ता ऑपरेशन के जरिए पेट से निकाला गया, ताकि गंदगी मूल जगह से न होकर पेट के जरिए बाहर निकले और फिर ऑपरेशन करके लैट्रिन का रास्ता वापिस से नॉर्मल किया गया। इस जटिल ऑपरेशन में डॉ पुष्कर शुक्ला, सर्जन शुभांकर अग्रवाल, निश्चेतक डॉ अंजना, नर्सिंग ऑफिसर संजय रावत, वार्ड बॉय चंद्रमोहन शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments